Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

जुलानिया बने अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा मंडल

राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

किसानों को आवश्यकता के अनुसार मिलेगा कृषि आदान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खरीफ 2020 केलिए किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त कृषि आदान उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण है। किसान किसी बात की चिंता न करें।

प्रेमी के साथ मिलकर हवलदार पति का बीमा कराकर हत्या

उज्जैन में पुलिस के हवलदार बलवीर सिंह की पत्नी रेखा ने सीआरपीएफ के जवान प्रेमी रवि के साथ मिलकर हत्या कर दी। हत्या के पहले प्रेमी रवि ने हवलदार की पत्नी व अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर बलवीर का 40 लाख का बीमा कराया था। इसकी प्रीमियम की आधी राशि रवि ने दी थी।

राज्यसभा चुनाव के मतदान के बाद कोरोना पॉजिटिव निकले भाजपा विधायक सकलेचा

राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा में मतदान पहुंचे भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा को कोरोना पॉजिटिव निकला है। यह सूचना शनिवार को सुबह जैसे ही राजनीतिक व प्रशासनिक गलियारों में फैली तो शनिवार को राज्यसभा चुनाव के मतदान, विधानसभा में मुख्यमंत्री कक्ष, भाजपा विधायक दल और रात को रात्रिभोज करने वाले मित्रों में हड़कंप मच गया। वहीं, विधानसभा की कोरोना संक्रमण से बचाव की तमाम कोशिशों के दावे भी धरे के धरे रह गए क्योंकि सकलेचा की थर्मल स्क्रीनिंग में यह बात नहीं है।

अस्वस्थ राज्यपाल ने वेंटीलेटर पर मानसून सत्र की अधिसूचना का अनुमोदन किया

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन इन दिनों अस्वस्थ हैं और उनका लखनऊ में वेंटीलेटर पर इलाज चल रहा है। प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना के लिए राज्यपाल के सचिव मनोहर दुबे विशेष रूप से लखनऊ गए और वहां सत्र की अधिसूचना को अनुमोदित कराने हस्ताक्षर लिए। सत्र 20 जुलाई से 24 जुलाई तक होगा जिसमें बजट भी पारित होगा।

पूर्व विधायक द्वारा फर्जी कामों का भुगतान कराया जा रहाः डॉ. गोविंद सिंह

मध्यप्रदेश में 24 विधानसभा क्षेत्रों में पूर्व विधायकों द्वारा फर्जी कामों के करोड़ों रुपए के भुगतान कराया जा रहा है। यह आरोप कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने मुख्य सचिव को लिखित शिकायत में की है।

चौहान शहीद दीपक सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हुए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रीवा जिले के फरेंदा गाँव पहुँचकर शहीद सैनिक स्व. दीपक सिंह की शवयात्रा में शामिल होकर काँधा भी दिया। स्व. दीपक सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गत 16 जून को स्व. दीपक सिंह चीनी सेना के साथ सीमावर्ती क्षेत्र में संघर्ष के दौरान शहीद हो गए थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, सांसद श्री जर्नादन मिश्र, विधायक श्री दिव्यराज सिंह, पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला मौजूद थे।

चंबल एक्सप्रेस-वे सहित विभिन्न योजनाओं को मिलेगी गति

केन्द्रीय पंचायती राज, ग्रामीण विकास, कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में ग्वालियर चंबल क्षेत्र के विकास के संबंध में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की।

दिग्विजय, सिंधिया और सोलंकी पहुंचे राज्यसभा

राज्यसभा चुनाव में मध्यप्रदेश से दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी जीतकर राज्यसभा पहुंच गए हैं। दिग्विजय को सबसे ज्यादा 57 वोट में मिले जिसमें दो गैर कांग्रेसी विधायकों के हैं। भाजपा भीतर ही भीतर इन दो वोटों को लेकर चिंतित है लेकिन पार्टी दावा कर रही है कि ये दोनों वोट निर्दलीय के हो सकते हैं। वहीं, कांग्रेस इन दो वोटों के अपने पक्ष में आने से बेहद खुश है क्योंकि उसे उम्मीद है कि इसी तरह का असंतोष उसे विधानसभा उप चुनाव में साथ देगा।
राज्यसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सबसे पहले मतदान किया और दूसरे नंबर पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने वोट डाला। दोपहर 12 बजे तक 205 विधायकों का मतदान हो चुका था और कोरोना संक्रमित विधायक कुणाल चौधरी ने पीपीई किट पहनकर अंतिम वोट डाला। इसके बाद शाम को पांच बजे गिनती शुरू हुई जिसमें एक भाजपा और एक कांग्रेस के विधायक का वोट निरस्त हो गया। इसके बाद शाम पांच बजे गिनती शुरू होने पर दिग्विजय सिंह को 57, सिंधिया को 56 और सुमेर सिंह सोलंकी को 55 मत मिले लेकिन चौथे प्रत्याशी फूलसिंह बरैया को केवल 36 वोट हासिल हुए। इस प्रकार दिग्विजय सिंह को कांग्रेस की रणनीति के मुताबिक मिलने वाले 54 मतों की जगह 57 वोट मिलने से तीन अतिरिक्त वोट मिले जिनमें से एक वोट बरैया को दिया जाना था। भाजपा या गैर कांग्रेस-भाजपा विधायकों में से दो के वोट दिग्विजय सिंह को मिलने से कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ी।

अविनाश लवानिया होंगे भोपाल कलेक्टर

राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। अविनाश लवानिया, संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा राज्य भंडार गृह निगम भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) को कलेक्टर जिला भोपाल पदस्थ किया गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today