Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

राज्यसभा की तीन सीटों के लिए आज होगा मतदान

मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीन रिक्त सीट को लेकर शुक्रवार को मतदान होने जा रहा है जिसके लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। भाजपा और कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव के लिए अपने-अपने दो-दो प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया है लेकिन इनमें से भाजपा के दोनों ही प्रत्याशियों की जीत की संभावनाएं ज्यादा बन रही हैं। एक सीट कांग्रेस के खाते में जाएगी। नौ अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा व सत्यनारायण जटिया का कार्यकाल खत्म होने से रिक्त हुई हैं।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सात विधायक की अनुपस्थिति चर्चा में

कांग्रेस विधायक दल की पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बंगले पर हुई बैठक में सात विधायकों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। वहीं कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक में बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी तथा निर्दलीय पांच विधायक भी नदारत रहे जबकि केदार डाबर व विक्रम सिंह राणा जरूर बैठक में पहुंचे।

मप्र में निवेश के लिये जापानी कम्पनियों ने दिखाई रूचि

जापानी कम्पनियों ने मध्यप्रदेश में निवेश में रूचि दिखाई है। जापान स्थित भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित वेबिनार में मध्यप्रदेश के प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति और निवेश संवर्धन श्री संजय शुक्ला ने मध्यप्रदेश के औद्योगिक परिवेश और निवेश के लिये बेहतर वातावरण एवं अनुकूल परिस्थितियों पर प्रेजेन्टेशन दिया। वेबिनार में 70 से अधिक जापानी फर्म सहित 95 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।

खरीदी मण्डी शेड में ही सुनिश्चित करें: मंत्री पटेल

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने आज चना, मसूर एवं सरसों के उपार्जन संबंधी समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि खरीदी का कार्य मण्डी शेड में ही किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जहाँ पर चना उपार्जन का कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है, वहाँ उपार्जन कार्य जारी रखा जाये।

हमें अनलॉक के फेज ढूंढ़ना है, उसी दिशा में कदम बढ़ाना है: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि कोरोना के संक्रमण की रोकथाम की कोशिशों के बीच जहाँ भी संभव हो हमें आर्थिक गतिविधियों को तेज करना है। अब हमें अनलॉक के फेज ही ढूंढ़ना है, उसी दिशा में कदम बढ़ाना है। लॉकडाउन के दबाव को मन से बाहर निकालना है। अब राज्यों को यह निर्णय लेना है कि अनलॉक फेज 2 कैसा हो। यह प्रसन्नता का विषय है कि हर राज्य आर्थिक विकास की गतिविधियों को तेजी देने का प्रयास कर रहा है। प्रतिबंध कम हो, गतिविधियां बढ़े, निर्माण एवं अधोसंरचना विकास को राज्य प्राथमिकता दें।

डिस्ट्रिक्ट एनआईसी वेबसाइट पर अब जिले के समाचार भी मिलेंगे

प्रदेश के 52 जिलों की डिस्ट्रिक्ट एन.आई.सी. वेबसाइट पर अब संबंधित जिले के समाचार प्रतिदिन देखे जा सकेंगे। सभी जिलों की एन.आई.सी. वेबसाइट पर जनसम्पर्क विभाग के डिस्ट्रिक्ट न्यूज पोर्टल का लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान 22 जून से खुलेगा

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटन गतिविधियाँ 22 जून से प्रारंभ हो रही है। कोविड-19 के प्रसार से उत्पन्न परिस्थितियों के दृष्टिगत वन विहार में भ्रमण का समय प्रात: 6.30 से दोपहर 12 बजे तक तथा सायंकाल 3 बजे से 6.30 बजे तक रहेगा।

राज्यसभा चुनाव में निर्वाचकों को पोस्टल बैलट की सुविधा

भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव में कोविड-19 के दृष्टिगत पोस्टल बैलट की भी सुविधा प्रदान की है। आयोग द्वारा कोविड-19 के इलाज के लिये राज्य के अंदर अस्पताल में भर्ती निर्वाचक को निर्वाचन में भाग लेने के लिये पोस्टल बैलट की सुविधा दी गई है। चिकित्सीय सलाह पर यदि कोई निर्वाचक पोलिंग स्टेशन आकर वोट डालने में सक्षम नहीं है और ऐसा निर्वाचक पोस्टल बैलट के लिये अनुरोध करता है, तो रिटर्निंग अधिकारी पोस्टल बैलट प्रदान करेगा।

चीनी सैनिकों से झड़प में शहीद जवानों में रीवा की दीपक सिंह भी

लद्दाख सीमा पर चीन के साथ भारतीय सैनिकों की हिंसक झड़प में शहादत देने वाले कर्नल संतोष बाबू के साथ 19 और जवान शहीद हुए हैं। इसमें नायब सूबेदार सतनाम सिंह और मनदीप सिंह के साथ बिहार रेजिमेंट के 12, पंजाब रेजिमेंट के तीन, 81 एमपीएससी रेजिमेंट का एक और 81 फील्ड रेजिमेंट का एक जवान शामिल है।

मीडिया हाउस के किशोर वाधवानी के बाद कृपलानी पर एफआईआर

मध्यप्रदेश के एक और मीडिया समूह अनादि टीवी के मालिक पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। यह एफआईआर छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में दर्ज हुई है। हाल ही में मप्र के मीडिया समूह दबंग दुनिया के मालिक व गुटखा किंग किशोर वाधवानी पर एफआईआर हुई थी जिन्हें मुंबई में गिरफ्तार किया जा चुका है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today