Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

नामांतरण के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

नामांतरण के लिऐ कोई भी व्यक्ति वेबसाइटwww.rcms.mp.gov.in पर स्वयं, एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र, पटवारी अथवा पंचायत सचिव के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आवेदक को आवेदन की पावती भी ऑनलाइन मिलेगी। लोगों को अब नामांतरण के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगें। राजस्व विभाग द्वारा राजस्व से संबंधित प्रकरणों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिये रेवेन्यु केस मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया गया है।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य ब्रॉडबैंड समिति बनी

भारत सरकार, संचार मंत्रालय, दूर संचार विभाग के निर्देशानुसार राज्य में नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन की निगरानी एवं मूल्यांकन के लिए राज्य शासन द्वारा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ब्रॉडबैंड समिति का गठन किया है। यह समिति स्थाई स्वरूप की होगी।

पेट्रोल-डीजल की कीमत 16 दिन में बेहद बढ़ीः कमल नाथ

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने ट्वीट कहा कि पिछले 16 घंटे में पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने से जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है। 16 दिन में पेट्रोल जहां आठ रुपए 30 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है तो डीजल में नौ रुपए 46 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।

करें योग, रहें निरोग: स्वास्थ्य मंत्री: डॉ. मिश्रा

गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि  योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी योग करें और सदैव निरोग रहें। मंत्री डॉ. मिश्रा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दतिया में आयोजित योगाचार्य सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. मिश्रा ने पौधरोपण कर आयुर्वेदिक औषधियां वितरित कीं

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज दतिया में बाल प्रगति संस्थान  में पौधरोपण किया। उन्होंने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए त्रिकटु काढ़े के पैकेट और अन्य आयुर्वेदिक औषधियां वितरित कीं।

य़ोग सकारात्मकता, ऊर्जा और शक्ति से भरता है

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज अपने निवास पर परिवार के साथ योगाभ्यास किया। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने कोविड-19 के दृष्टिगत सामूहिक योग आयोजन न कर प्रत्येक व्यक्ति द्वारा अपने घर पर ही योग किए जाने के संबंध में निर्देश जारी किए थे। केंद्र सरकार ने इस वर्ष योग दिवस के अवसर पर घर पर योग, परिवार के साथ योग की थीम दी है।

परिवार के साथ किया योगाभ्यास

कोरोना से बचाव के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें : विष्णुदत्त शर्मा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में मंडलस्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास किया।

लापता कारोबारी की लाश ताल में मिली, जांच शुरू

ग्वालियर उपनगर के घास मंडी में एक लापता कारोबारी की लाश सागर ताल में तैरती हुई मिलने से सनसनी फैल गई। कारोबारी प्रियांशु सिंघल दो दिन से लापता था। वह दो दिन पहले अपनी कार से निकला था और घर पर उसने कुछ भी नहीं बताया था।

बालाघाट में चीनी कंपनी ने मध्यप्रदेश के मजदूरों को नौकरी से निकाला

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मध्यप्रदेश के बालाघाट में मैग्नीज ओर इंडिया लिमिटेड (मायल) में काम कर रही एक चीनी कंपनी ने 62 भारतीय मजदूरों को नौकरी से हटा दिया है। कांग्रेस का कहना है कि मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक चायना कोल सीसी-3 कंपनी ने हटाये.गये.मजदूरों से कहा है कि सरकार के पास जाओ।

महामारियों का लोक संस्कृति पर प्रभाव, राष्ट्रीय परिसंवाद

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में आज से छह दिन का महामारियों का लोक संस्कृति पर प्रभाव, वेब एवं आभासी माध्यमों पर आधारित, ‘राष्ट्रीय परिसम्वाद’ का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर प्रो. धर्मेन्द्र पारे ने देश विभिन्न राज्यों से आमंत्रित सभी वक्ताओं एवं सह वक्ताओं का गूगल मीट पर स्वागत किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today