Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

सितम्बर-2019 के बकाया बिजली बिल 18 लाख की वसूली

औद्योगिक क्षेत्र गोविन्दपुरा स्थित मेसर्स दौलत राम इंडस्ट्रीज के सितम्बर-2019 के बकाया बिजली बिल की वसूली के लिये मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सम्पत्ति कुर्क करने की कार्यवाही की है।

मोबाइल एप से आँगनवाड़ी केन्द्रों की निगरानी

महिला-बाल विकास विभाग द्वारा आँगनवाड़ी केन्द्रों द्वारा दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उनकी सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी आधारित वास्तविक समयबद्ध निगरानी के लिये कॉमन एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर CAS का उपयोग किया जा रहा है। इस मोबाइल एप के माध्यम से आँगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित होने वाली समस्त गतिविधियों की जानकारी दर्ज की जाती है।

डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने जो सपना देखा था, मोदी ने पूरा किया

डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का मानना था कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और उन्होंने यह तय कर लिया था कि कश्मीर से धारा 370 हटानी होगी। उनका मानना था एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान स्वीकार्य नहीं हैं। डॉ. मुखर्जी ने इसके लिए आंदोलन किया और अपना बलिदान भी दिया। उनके इस सपने को पूरा किया है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने ।

बदले 17 जिलों के एसपी, आशुतोष प्रताप सिंह फिर बने संचालक जनसंपर्क

राज्य शासन ने 17 जिलों के एसपी को बदल दिया है। राजगढ़ में विकास सहवाल को एसपी बनाया है तो सागर में प्रशांत खरे पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। आशुतोष प्रताप सिंह को एकबार फिर संचालक जनसंपर्क बनाया गया गया है। जिन जिलों के एसपी बदले गए हैं, उनमें बैतूल, रीवा, झाबुआ, बड़वानी, देवास, खरगोन, सीधी, नरिसंहपुर, मुरैना, निवाड़ी, उज्जैन, टीकमगढ़, अनूपपुर, सिंगरौली, बुरहानपुर शामिल हैं।

गुटखा किंग किशोर वाधवानी को जेल भेजा

गुटखा किंग किशोर वाधवानी को कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दिये। डीजीजीआई ने पूछताछ पूरी होने के कारण रिमांड नहीं माँगा। सेंट्रल जेल भेज रहे।

स्कूल शिक्षा की गतिविधियों एवं प्राथमिकताओं पर फेसबुक लाइव 27 को

कोरोना संकट काल में स्कूल शिक्षा विभाग की गतिविधियों एवं प्राथमिकताओं पर 27 जून को सुबह 11 बजे से फेसबुक पेज के माध्यम से लाइव सत्र का आयोजन किया जायेगा। जिसके माध्यम से शिक्षकों एवं मैदानी सहयोगियों को वरिष्ठ अधिकारी एवं विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे।

स्नातक प्रथम-द्वितीय और पीजी सेकंड सेमेस्टर में जनरल प्रमोशन

कोरोना संकट के मद्देनजर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। अब स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षार्थियों को बिना परीक्षा दिए उनके गत वर्ष/सेमेस्टर के अंकों/आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा/सेमेस्टर में प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही स्नातक अंतिम वर्ष एवं स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षार्थियों के पूर्व वर्षों/ सेमेस्टर्स में से सर्वाधिक अंक प्राप्त परीक्षा परिणाम को प्राप्तांक मानकर अंतिम वर्ष/सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किये जाएंगे। ऐसे परीक्षार्थी जो परीक्षा देकर और सुधार चाहते हैं, उनके पास परीक्षा देने का विकल्प भी रहेगा। वे आगामी घोषित तिथि पर ऑफलाइन परीक्षा दे सकेंगे।

गरीबों को सस्ती बिजली देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गरीबों एवं निम्न आय वर्ग के उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली दिलवाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कोरोना काल में सरकार बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दे रही है। प्रदेश के लगभग 95 लाख बिजली उपभोक्ताओं को 623 करोड़ रूपये का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल से वेब लिंकिंग के माध्यम से प्रदेश के 10 लाख से अधिक घरेलू, कृषि, उद्योग बिजली उपभोक्ताओं को संबोधित किया साथ ही वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुछ उपभोक्ताओं से बातचीत की।

कोरोना टेस्टिंग का वृहद अभियान चलाया जाए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग का जिलेवार वृहद अभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्रत्येक जिले में सघन सर्वे कर एक-एक कोरोना मरीज की पहचान की जाएगी। प्रदेश में कोरोना के संक्रमण की गति निरंतर धीमी हो रही है,अब हमें इसे पूरी तरह समाप्त करना है।

कृषि उपज मंडियों के 54 अंतर्राज्यीय नाके बंद होंगे

भारत सरकार द्वारा जारी अध्यादेश के बाद प्रदेश की कृषि उपज मंडियों के 54 अंतर्राज्यीय नाको को बंद किया जाएगा। कृषि गतिविधियों को बढ़ाने के लिए प्रदेश में 26 हजार कृषक मित्र भी पुन: बनाए जाएंगे। किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने विभागीय समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today