Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

सिंचाई के लिए 10 घंटे व घरों में 24 घंटे बिजली मिले

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में सिंचाई के लिए किसानों को 10 घंटे बिजली एवं घरेलू उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिले यह सुनिश्चित किया जाए। प्रदेश में जरूरत से अधिक बिजली उपलब्ध है, अत: बिजली आपूर्ति में कमी नहीं आनी चाहिये। इसके लिए बिजली विभाग सिस्टम ठीक करे, व्यवस्थाएँ सुधारे। मेटेनेंस कार्य निरंतर जारी रहें।

आशुतोष प्रताप द्वारा संचालक जनसम्पर्क का पदभार ग्रहण

आशुतोष प्रताप सिंह ने बुधवार को संचालक जनसम्पर्क का पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान अपर संचालक श्री एल.आर. सिसोदिया, श्री सुरेश गुप्ता, श्री मंगला मिश्रा और श्री एच.एल. चौधरी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बिजली बिलों की शिकायतों के समाधान के लिये लगेंगे शिविर

मध्य क्षेत्र वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में विद्युत देयकों से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए वितरण केन्द्र स्तर पर शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिकायत निवारण शिविरों में बिजली बिल संबंधित शिकायतें, नवीन कनेक्शन, मीटर वाचन एवं बंद/खराब मीटर से संबंधित शिकायतें तथा अन्य ट्रिपिंग, विद्युत व्यवधान, वोल्टेज कम ज्यादा होने आदि विद्युत प्रदाय संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा। शिकायत निवारण शिविर 24 जून से 8 जुलाई के मध्य पूरे कम्पनी कार्यक्षेत्र में 354 वितरण केन्द्र/जोन स्तर पर लगाये जायेंगे।

कृषि प्रशिक्षण संस्थान सर्व सुविधा युक्त बनेगा:मंत्री पटेल

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा हैं कि बरखेड़ी कला भदभदा रोड स्थित राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान को  सर्व सुविधा युक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि  जहां-जहां भी  कमियां हैं  उन्हें  दूर किया जाएगा। मंत्री पटेल ने प्रशिक्षण संस्थान का  अवलोकन किया  और इसे अधिक  उपयोगी  बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। 

राज्य स्तरीय परामर्शदात्री समिति गठित

राज्य शासन द्वारा किसान उत्पादक संगठनों (एफ.पी.ओ.) का गठन और संवर्धन योजना के राज्य स्तर पर संचालन एवं समीक्षा के लिए राज्य स्तरीय परामर्शदात्री समिति का गठन किया गया है। अपर मुख्य सचिव सह कृषि उत्पादन आयुक्त इस समिति के अध्यक्ष होंगे।

मध्यप्रदेश को मिला ई-पंचायत का प्रथम पुरस्कार

पंचायतों में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी का बेहतर उपयोग कर काम-काज में दक्षता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिये मध्यप्रदेश को ई-पंचायत पुरस्कार-2020 मिला है। पंचायती राज मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश को द्वितीय श्रेणी अंतर्गत वर्ष-2020 का ई-पंचायत प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है।

जनअभियान परिषद के ईडी पाण्डेय होंगे

राज्य शासन द्वारा धीरेन्द्र पाण्डेय सीनियर प्रिंसपल साइंटिस्ट मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् को कार्यपालक निदेशक मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद् के पद पर पदस्थ किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

मध्यप्रदेश में कोरोना की ग्रोथ रेट भारत में सबसे कम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की गति निरंतर धीमी होती जा रही है। मध्यप्रदेश की कोरोना ग्रोथ रेट घटकर 1.43 प्रतिशत हो गई है, जबकि गुजरात की ग्रोथ रेट 2.10, राजस्थान की 2.31, महाराष्ट्र की 2.96, पश्चिम बंगाल की 3.23, उत्तरप्रदेश की 3.82 तथा तमिलनाडु की 4.21 प्रतिशत है। भारत की कोरोना ग्रोथ रेट 3.63 प्रतिशत है। अब हमें कोरोना की प्रदेश में पूरी तरह समाप्ति की ओर बढ़ना है। 

महाकाल से स्वास्थ्य मंत्री ने की प्रार्थना, कोरोना से करें मुक्त

गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उज्जैन प्रवास के दौरान भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रार्थना की कि जल्द ही प्रदेश कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो।

ऑनलाइन वर्चुअल ओलंपिक क्विज में भोपाल ने मारी बाजी

‘अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस’’ 23 जून के अवसर पर खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्चुअल ओलंपिक क्विज का आयोजन किया गया। इसके अलावा प्रदेश में हॉकी खेल गतिविधियों भी हुई।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today