Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

गरीब कल्याण रोजगार अभियान हेतु समिति गठित

राज्य शासन ने गरीब कल्याण रोजगार अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्व आयोजना, समन्वय एवं सहयोग के लिये मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति का गठन किया है ।

मुख्यमंत्री स्वैच्छानुदान से 1801 लोगों को 9 करोड़ की मदद

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वैच्छानुदान मद से तीन माह में प्रदेश के 48 जिलों के 1801 जरूरतमंदों को 8 करोड़ 86 लाख 92 हजार 586 रुपये की सहायता की है। मुख्यमंत्री स्वैच्छानुदान निधि से स्वीकृत यह राशि संबंधितों के खाते में अंतरित की जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोरोना संकटकाल में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही कराते हुए जरूरतमंदों को आर्थिक मदद पहुँचाई है।

कोरोना संक्रमण रोकने में मप्र अन्य प्रांतों की अपेक्षा ज्यादा सफल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में एक जुलाई से डोर-टू- डोर स्वास्थ्य सर्वे के कार्य की जिलों में तैयारियाँ पूर्ण करें। सर्वे दल के गठन, उन्हें प्रशिक्षण और सर्वे कार्य के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाए। जिला कलेक्टर्स के साथ ही विभिन्न संभागों के लिए समीक्षा का दायित्व निभा रहे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सर्वे कार्य की तैयारियों को सुनिश्चित करें।

आदिवासी क्षेत्रों में प्रवासी मजदूरों को स्व-सहायता समूह से मिलेगा रोजगार

प्रदेश के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में प्रवासी आदिवासी मजदूरों और महिलाओं को स्व-सहायता समूह की गतिविधियों से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाने के प्रयास किये जायेंगे। इसके लिये केन्द्रीय जनजातीय मंत्रालय ने प्रदेश की 65 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है।

राष्ट्रव्यापी मांग दिवस पर आशा एवं सहयोगियों ने नियमित कर्मचारी बनाने की मांग की

अखिल भारतीय आशा कोर्डिनेशन कमेटी के आह्वान पर राष्ट्रीय व्यापी मांग दिवस के दौरान प्रदेश के दो दर्जन से अधिक जिलों में आशा एवं सहयोगियों ने प्रदर्शन करते हुये प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप। प्रधानमंत्री के नाम सौंपे गये ज्ञापन में आशा ऊषा आशा सहयोगी एकता यूनियन मध्य प्रदेश ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को लागू करने के काम करने वाली आशा एवं आशा सहयोगियों को स्वास्थ्य कर्मचारी के रूप में नियमित करने एवं न्यूनतम वेतन देने की मांग की।

कमल नाथ के साथ पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की बैठक

पूर्व मुख्यमंत्री व पीसीसी अध्यक्ष कमल नाथ के साथ मप्र पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की बैठक हुई जिसमें पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ कई कार्यकर्ता भी थे। कमल नाथ के निवास पर हुई इस बैठक में 24 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उप चुनावों में पिछड़ा वर्ग की भागीदारी की रणनीति बनाई गई।

जीतू पटवारी के खिलाफ भाजपा का पुतला दहन

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रामक होते-होते बेटियों को लेकर की गई टिप्पणी पर भाजपा बिफर गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जहां कांग्रेस नेताओं के चरित्र पर आक्षेप किया तो भाजपा नेताओं ने सड़क पर ही निकलते हुए पुतल फूंक दिया।

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में साइकिल रैली

पेट्रोल-डीजल कीमत वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन
कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में वृद्धि को लेकर बुधवार को प्रदेश व्यापी आंदोलन किया। इसमें साइकल चलाते हुए तो ट्रेक्टर खींचते हुए केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में साइकल रैली निकाली गई।

एक जुलाई से संचालित होगा “किल कोरोना अभियान”

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में एक जुलाई से किल कोरोना अभियान चलाया जाएगा। भोपाल से अभियान की शुरुआत की जाएगी। प्रदेश के सभी जिलों में वायरस नियंत्रण और स्वास्थ्य जागरूकता के इस महत्वपूर्ण अभियान में सरकार और समाज साथ-साथ कार्य करेंगे। किल कोरोना अभियान प्रत्येक परिवार को कवर करेगा। इसके लिए दल गठित किए जा रहे हैं। कोविड मित्र भी बनाये जायेंगे, जो स्वैच्छिक रूप से इस अभियान के लिये कार्य करेंगे।

मप्र की धरती पर ही मिलेगा हर प्रवासी मजदूर को काम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोविड संकट काल में लौटे हर प्रवासी श्रमिक को मध्यप्रदेश की धरती पर ही उनकी योग्यता अनुसार रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री सहित पूरी टीम आपके साथ है। रोजगार सेतु के माध्यम से जहां प्रवासी श्रमिकों को उनकी दक्षता अनुसार रोजगार प्राप्त हो रहा है, वहीं नियोक्ताओं को उनकी आवश्यकता के अनुसार कामगार मिल रहे हैं। नियोक्ता अधिक से अधिक प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दें, सरकार उनके कार्य में सहयोग करेगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today