Category Archives: देश

यूनिफार्म्ड वीमेन इन प्रिजन्स एडमिनिस्ट्रेशन नेशनल कॉन्फ्रेंस 19-20 को

सेंट्रल एकेडमी फॉर पुलिस ट्रेनिंग कान्हासैया में ‘यूनिफार्म्ड वीमेन इन प्रिजन्स एडमिनिस्ट्रेशन’ नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन 19-20 दिसम्बर को किया जा रहा है। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ करेंगे। महाराष्ट्र की पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ. मीरा चड्डा बोरवणकर तथा उत्तर प्रदेश की पूर्व पुलिस महानिदेशक सुश्री सुतापा सान्याल कॉन्फ्रेंस के विशिष्ट अतिथि होंगे।

एक साल में 365 वचन पूरे

मुख्यमंत्री कमल नाथ के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने आज एक वर्ष पूरा किया। इस अवधि में प्रदेश सरकार ने दिसम्बर 2018 में प्रदेश विधानसभा के निर्वाचन के पूर्व जारी वचन-पत्र के बिन्दुओं को पूरी शिद्दत से अमली जामा पहनाया। पिछले एक वर्ष की अवधि के पूरे 365 दिनों में सरकार को प्रतिदिन एक वचन की पूर्ति/सतत पूर्ति करने में सफलता मिली। इस अवधि में 164 वचन पर पूर्ण रूप से और 201 वचन पर सतत् पूर्ति की श्रेणी में काम हुआ।

रायपुर: विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवाओं की सर्वे रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराएं

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास सचिव डीडी सिंह ने कहा है कि तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के रिक्त पदों पर विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं भर्ती के लिए जिलों में कराए गए सर्वे की रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि 5वीं कक्षा से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होने वाले युवाओं को रिक्त पदों पर शैक्षणिक योग्यता के आधार पर रिक्त पदों को भरा जाना है। उन्होंने अधिकारियों को सर्वे रिपोर्ट के साथ जिले में तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के रिक्त पदों की जानकारी भी भेजने कहा। श्री सिंह आज इन्द्रावती भवन नवा रायपुर के सभाकक्ष में विभागीय काम-काज की समीक्षा कर रहे थे।

रायपुर: मुख्यमंत्री ने सीपत को तहसील का दर्जा देने घोषणा की

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने के लिये सुराजी गांव योजना क्रियान्वयन की जा रही है। इस योजना में नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी के संवर्धन और विकास के काम शुरू किए गए है।

क्षिप्रा को अविरल और निर्मल बनाकर रहेंगे: सज्जन वर्मा

मध्य प्रदेश के लोकनिर्माण एवं उज्जैन के प्रभारी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि उन्होंने कहा देश की नदियां देवियों के समान है और गंगा तो हम सबकी मां है। इसलिए ऐसी पवित्र मां से झूठ नहीं बोलना चाहिए। वह राष्ट्रीय जल सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

विशेषज्ञ वैज्ञानिकों के साथ किसानों की चर्चा

छिन्दवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय कॉर्न फेस्टिवल में आज दूसरे और अन्तिम दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये मक्का उत्पादक किसानों की मक्का फसल विशेषज्ञ वैज्ञानिकों के साथ चर्चा हुई। चर्चा में देश के अग्रणी कृषि शोध संस्थानों के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को मक्के के फायदों, मक्का उत्पादन में वृद्धि, मक्का के पारम्परिक तथा व्यवसायिक उपयोग के अलावा अन्य उपयोगी जानकारी दी गई।

नागरिकता संशोधन बिल पर संघीय व्यवस्था की परम्परा का पालन नहीं किया

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि नागरिकता संशोधन बिल पर केन्द्र सरकार ने संघीय व्यवस्थाओं की परम्परा का पालन न करते हुए बहुमत के बल पर संशोधन बिल पास करवाया है। उससे देश की एकता और अखण्डता को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि बहुमत से लोकसभा चलाई जा सकती है लेकिन देश नहीं। श्री नाथ शीतकालीन सत्र शुरू होने के पूर्व अपने निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा खुद तय कर ले वह माफिया के साथ है या पीड़ित के साथ: नरेंद्र सलूजा

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देश पर प्रदेश भर में माफियाओं के खिलाफ एक बड़ा अभियान जनता को न्याय दिलाने के लिये प्रारंभ हो चुका है। प्रदेश को माफिया मुक्त प्रदेश बनाने के संकल्प के साथ शुरू इस अभियान का जनता खुलकर समर्थन कर रही है, इन माफियाओ के खिलाफ मुखर होकर अपनी शिकायतें दर्ज करवा रही है।
वर्षों से माफियाओं से त्रस्त आम जनता न्याय के लिए दर-दर भटक रही थी, इस कार्रवाई से उन्हें न्याय मिलने की आस जाग गयी है और वह खुले मन से इस कार्रवाई का समर्थन ब स्वागत कर रही है।

एनएचडीसी का डीजीएम एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

नर्मदा हाइड्रोलिक डेवलपमेंट कारपोरेशन (एनएचडीसी) के उप महाप्रबंधक राजीव शर्मा को सीबीआई ने दिल्ली में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया। राजीव शर्मा भोपाल में एनएचडीसी में पदस्थ है और भोपाल के कोलार रोड स्थित एजी क्लासिक कॉलोनी में रहता है। उसने एक सुरक्षा एजेंसी से सुरक्षा ठेके को निरस्त करने की धमकी देकर पांच लाख की रिश्वत मांगी थी और दिल्ली में एक लाख लेते हुए पकड़ाया।

अब्दुल जब्बार को इन्दिरा गाँधी समाज सेवा पुरस्कार

राज्य शासन द्वारा स्थापित इन्दिरा गाँधी समाज सेवा पुरस्कार वर्ष 2019-20 स्वर्गीय श्री अब्दुल जब्बार, भोपाल गैस पीड़ित महिला उद्योग संगठन को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मरणोपरांत प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के अन्तर्गत प्रशस्ति-पत्र एवं दस लाख रूपये की राशि सम्मानस्वरूप प्रदान की जाती है। ज्ञातव्य है कि श्री जब्बार 33 वर्षों तक गैस पीड़ित व्यक्तियों के हक के लिए सघंर्षरत रहे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today