Category Archives: देश

संजय खाण्डे इण्डियन रोड कांग्रेस के काउंसिल मेम्बर चुने गए

अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण श्री संजय खाण्डे इण्डियन रोड कांग्रेस के 80वें वार्षिक अधिवेशन में 7वीं बार काउंसिल मेम्बर निर्वाचित हुए हैं।खाण्डे को मध्यप्रदेश सहित बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, झारखण्ड, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश तथा उत्तर-पूर्व के निर्वाचन में समस्त राज्यों के प्रतिनिधियों का समर्थन मिला।

“तारे जमीं पर” कार्यक्रम में बच्चों के साथ शामिल हुए मंत्री शर्मा

जनसम्पर्क एवं विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्री पीसी शर्मा आज राष्ट्रीय गणित दिवस के मौके पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद में आयोजित तारे जमीं पर कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में एसओएस बालग्राम के बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर सचिव श्री फैज अहमद किदवई भी उपस्थित थे।

चिकित्सा विज्ञान भारतीय ज्ञान पद्धति की देन: लालजी टंडन

राज्यपाल लालजी टंडन ने आज लाल परेड मैदान में अंतर्राष्ट्रीय वन मेला समापन समारोह में कहा है कि दुनिया का  चिकित्सा विज्ञान, भारतीय ज्ञान परम्परा की देन है। इसके जन्मदाता थे धनवंतरि गुरु। सारी दुनिया ने फॉदर ऑफ सर्जरी सुश्रुत को माना है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में चिकित्सा विज्ञान सेवा विधि थी जो दुर्भाग्य से पाश्चात्य के बाजारवाद का शिकार हो गई। वन मंत्री श्री उमंग सिंघार ने समारोह की अध्यक्षता की। राज्यपाल ने हर्बल मेला स्मारिका का विमोचन किया।

रायपुर: बाबा गुरू घासीदास के उपदेश समस्त मानव जाति के लिए अनुकरणीय

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में सतनाम सूर्यवंशी समाज एवं सतगुरू सेवा समिति द्वारा गुरू घासीदास जयंती का आयोजन आज जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत पामगढ़ में किया गया।

रायपुर: ​​​​​​​राम वनगमन पर्यटन परिपथ से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान

छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के निर्माण और माता कौशल्या मंदिर परिसर के सौन्दर्यीकरण से प्रदेश के पर्यटन को एक नई पहचान मिलेगी। प्रदेश के गृह और पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के मुख्य आतिथ्य में आज आरंग विकासखंड अंतर्गत ग्राम चंदखुरी में राम वन गमन परिपथ एवं माता कौशल्या मंदिर परिसर के जीर्णोंद्धार तथा सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया।

Red Carpet app से लोन दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

सायबर क्राइम ब्रांच भोपाल ने Red Carpet app के माध्यम से लोन दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपियों को
गिरफ्तार किया. सायबर क्राइम ब्रान्च भोपाल की टीम द्वारा Red carpet app के माध्यम से लाखों रूपयों की धोखाधडी करने वाले आरोपियों को गिरफतार करनें मे सफलता प्राप्त की है।

CAA के खिलाफ मुख्यमंत्री कमलनाथ निकालेंगे पैदल मा

कमलनाथ और सरकार के सभी मंत्री और कांग्रेस कार्यकर्ता 25 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पैदल मार्च करेंगे।

रायपुर: संस्कृति मंत्री भगत आज ओडिसा के भवानीपटना जाएंगे

संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत 22 दिसम्बर को ओडिसा के भवानीपटना में आयोजित नृत्य संगम उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भवानीपटना के लाल बहादूर शास्त्री स्टेडियम में 20 से 22 दिसम्बर 2019 तक नृत्य संगम उत्सव का आयोजन ओडिसा के भाषा साहित्य और संस्कृति विभाग के सहायोग से किया गया है। 

रायपुर: 5 ट्रिलियन इकोनॉमी तभी फायदेमंद, जब हर इंसान की बुनियादी जरूरतें पूरी हों

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली में फिक्की (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) के 92वें वार्षिक सम्मेलन में इंडिया: रोड मैप टू ए पांच ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी विषय पर आयोजित परिचर्चा में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होने अर्थव्यवस्था की गति बढ़ाने के लिए कुछ उपाय और सुझाव बताए, जिसमें उन्होने समावेशी विकास पर जोर दिया।

बिजली कंपनी के डीजीएम के पास भोपाल-बनारस में तीन मकान मिले

लोकायुक्त पुलिस ने मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उप महाप्रबंधक समीरकुमार शर्मा के खिलाफ अनुपातहीन संपत्ति के मामले में छापा मारा गया। उसके भोपाल में दो घर हैं तथा एक मकान बनारस में होने के दस्तावेज मिले हैं जिनका सत्यापन करने लोकायुक्त पुलिस की एक टीम वहां जाएगी। छापे में उसके घर से 10 लाख के सोने चांदी के जेवरात व तीन बैंक खातों सहित बीमा की पॉलिसी मिली हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today