Category Archives: देश

दूध में मिलावट करने वाले मिलावटखोरों को फांसी सजा की मांग

भोपाल शहर की जनता की जान से खिलवाड़ करने, सांची दूध में यूरिया की मिला दूध की सप्लाई होने को लेकर,संघ के दोषी अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए आज पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने सीएसपी अनिल कुमार सिंह गोविन्दपुरा संभाग को सौंपा।

अन्तर्राष्ट्रीय वन मेले में 18 लाख से अधिक मूल्य के वन उत्पादों की बिक्री 

अन्तर्राष्ट्रीय वन मेले में तीसरे दिन भी लोगों की भारी भीड़ रही। नरसिंहपुर जिला यूनियन की करेली इकाई का गुड़, हर्बल उत्पाद और गुड़ से बने विभिन्न प्रकार के लड्डू खरीदने में लोगों की कतार देखी गई। सिवनी जिला यूनियन द्वारा सीसल रस्सी से बने उत्पादों को भी लोगों ने काफी पसन्द किया। मेले में अब तक 18 लाख रूपये से अधिक मूल्य की जड़ी-बूटियों और वन उत्पादों की बिक्री हो चुकी है। नि:शुल्क ओपीडी में 110 आयुर्वेद चिकित्सकों और वैद्यों ने 400 लोगों को चिकित्सकीय सलाह दी।

जबलपुर में चार थाना क्षेत्र में कर्फ्यू

नागरिकता कानून में संशोधन को लेकर किए गए बदलाव के खिलाफ जबलपुर में शुक्रवार की नमाज के बाद स्थिति बिगड़ गई। पुलिस को चार थाना क्षेत्रो में कर्फ्यू लगाना पड़ा।

कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 22 को इंदौर में

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा 22 दिसंबर को दिल्ली से प्रातः 10.35 इंदौर पहुंचेंगे। वे दोपहर 12 बजे नागरिकता संशोधन कानून को लेकर समाज के लोगों से चर्चा करेंगे।

रायपुर: राम वनगमन पथ, कौशल्या मंदिर परिसर सौंदर्यीकरण शुभारंभ 22 को

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 दिसम्बर को सबेरे 11 बजे माता कौशल्या मंदिर परिसर चंदखुरी में राम वन गमन पर्यटन परिपथ निर्माण के साथ ही माता कौशल्या मंदिर परिसर में जीर्णाेद्धार कार्य का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू करेंगे।

रायपुर: न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता नागरिकों को उनके अधिकार और कर्त्तव्यों की जानकारी देकर जागरूक करने और विधिक सहायता के माध्यम से गरीबों की सहायता कर उन्हें त्वरित न्याय दिलाने में योगदान दे रहे है।

ग्वालियर में कुख्यात सटोरिए माइकल के अड्डे पर पुलिस का छापा

ग्वालियर में कुख्यात सटोरिए माइकल के अड्डे पर पुलिस का छापा मारा है। माइकल का सट्टे का कारोबार क्षेत्र में चल रहा था। कारोबार की जानकारी मिलते ही छापा मारा गया।

नाबालिक लड़की का नात्रा लगाते रंगेहाथ धराये परिजन

तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में कोरकू समाज की नाबालिक लड़की से विवाह किए जाने का मामला पता लगते ही खण्डवा जिला कलेक्टर के निर्देश पर एक टिम गठित कर ओंकारेश्वर में गुरुवार सुबह से बालविवाह की पडताल में दिनभर टिम लगी रही।सफलता तब हाथ लगी जब शाम 5 बजे ममलेश्वर मंदिर परिसर में नाबालिक दुल्हन तथा दुल्हा एवं बरातियों को टिम द्वारा रंगेहाथ पकडा। मामला दिनभर चर्चाओं का विषय बना रहा।

मोबाईल चोर को 09 मोबाईल के साथ बैरागढ पुलिस ने दबोचा

पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इरशाद वली द्वारा संपत्ति संबधी एवं मोबाईल चोरी के प्रकरणो मे आरोपीयो के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है, जिसके अनुपालन एवं श्री शैलेंद्र सिह पुलिस अधीक्षक (उत्तर क्षेत्र ) भोपाल, दिनेश कौशल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोन-04) भोपाल, दीपक नायक अनुविभागीय अधिकारी बैरागढ संभाग भोपाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवपाल सिह कुशवाह बैरागढ द्वारा थाना क्षेत्र में मोबाईल चोरी करने वाले आरोपियों की धरपकड व उनपर सतत निगाह रखने हेतु निर्देशित किया गया था जिस संबंध में शातिर मोबाईल चोर को चोरी गये मशरूका के साथ पकडा।

स्कूलों के बच्चों ने वन विहार के अनुभूति कार्यक्रम में भाग लिया

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में आज पहली बार आयोजित किए गए अनुभूति कार्यक्रम में भोपाल के शासकीय कमला नेहरू उच्चतर माध्यमि‍क विद्यालय टीटी नगर, माध्यमिक शाला सूरज नगर और नवीन कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल के 105 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने वन वन्य प्राणी और प्रकृति की जानकारी लेने के साथ कार्यक्रम को बहुत पसन्द किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today