-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
रायपुर: संस्कृति मंत्री भगत आज ओडिसा के भवानीपटना जाएंगे
संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत 22 दिसम्बर को ओडिसा के भवानीपटना में आयोजित नृत्य संगम उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भवानीपटना के लाल बहादूर शास्त्री स्टेडियम में 20 से 22 दिसम्बर 2019 तक नृत्य संगम उत्सव का आयोजन ओडिसा के भाषा साहित्य और संस्कृति विभाग के सहायोग से किया गया है।
संस्कृति मंत्री श्री भगत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 दिसम्बर को सवेरे 9 बजे अम्बिकापुर से रायपुर पहुंचेंगे। श्री भगत सवेरे 10.30 बजे रायपुर जिले के चंदखुरी जाएंगे और वहां पर आयोजित ‘राम वनगमन पयर्टन परिपथ‘ एवं माता कौशल्या मंदिर परिसर के जीर्णोंद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। वें दोपहर 12 बजे चंदखुरी से खरियार रोड के लिए रवाना हो जाएंगे। श्री भगत खरियार रोड में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भवानीपटना के लिए रवाना हो जाएंगे। श्री भगत 23 दिसम्बर को सवेरे 9 बजे कार द्वारा भवानीपटना से रवाना होकर दोहपर 3 बजे रायपुर लौट आयेंगे।




Leave a Reply