Category Archives: देश

रायपुर: वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियां प्रारम्भ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियों के संबंध में चर्चा की शुरुआत की। कृषि और जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में चौबे से सम्बद्ध विभागों के नए बजट से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया।

रायपुर: गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल रायपुर, मुख्यमंत्री जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 26 जनवरी को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में झण्डा फहराएंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत कोरबा में और उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह मण्डावी कांकेर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

महिला कलेक्टर ने आपा खोया, थप्पड़ मारा, भीड़ ने दूसरी महिला अधिकारी के बाल खींचे

नागरिकता कानून के समर्थन में मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक रैली को रोकने के लिए पुलिस व प्रशासन की टीम तैनात थी लेकिन दोनों पक्षों के बीच जमकर तकरार हुई। इस बीच महिला कलेक्टर निधि निवेदिता ने भाजपा के एक पदाधिकारी रवि बडोने को थप्पड़ मार दिया। इससे भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच आमना-सामना हो गया।

सीएस ने लिखा संभागायुक्तों को सूचना पत्र, कहा माफिया के नाम पर गलत कार्रवाई नहीं हो

मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर रविवार को मुख्य सचिव सुधिरंजन मोहंती ने सभी संभाग आयुक्तों को सूचना पत्र जारी किया है जिसमें माफिया मुक्त प्रदेश अभियान की मानीटरिंग करें। माफिया के नाम पर गलत कार्रवाई नहीं हो, लोगों से चौथवसूली करने वाले और इस तरह की गतिविधियों में लिप्त लोगों पर ही कार्रवाई हो।

“ठहरो सूरज” पुस्तक का विमोचन

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने श्री राजेन्द्र कानूनगो की पुस्तक ‘ठहरो सूरज’ का विमोचन किया। शर्मा ने श्री कानूनगो को बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री कानूनगो ने पुस्तक के संबंध में जानकारी दी।

राज्य सरकार ने शुरू किया आम आदमी के सर्वांगीण विकास का सिलसिला

कुटीर एवं ग्रामोद्योग तथा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हर्ष यादव ने शनिवार को प्रभार के जिला रायसेन में संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। यादव ने कहा कि प्रदेश में नई सरकार ने पिछले एक वर्ष में सभी वर्गो के विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेकर उनका तेजी से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया।

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी बेहतर: सिंधिया

प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान का शासकीय जे.पी. अस्पताल में राज्य-स्तरीय शुभारंभ हुआ। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट, श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, राजस्व और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी,खाद्य-नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युमन सिंह  तोमर, जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुरेश पचोरी ने बच्चों को  पल्स  पोलियो की  दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने खेलो इंडिया गेम्स में छग को मेडल दिलाने पर शिवाक्ष साहू को बधाई दी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खेलो इंडिया गेम्स में छत्तीसगढ़ को प्रथम गोल्ड मेडल दिलाने पर तैराक शिवाक्ष साहू को बधाई दी है। शिवाक्ष साहू ने 21 कटेगरी में 400 मिडले रेस में पहला स्थान प्राप्त किया तथा उनके छोटे भाई रुद्राक्ष साहू ने कांस्य पदक जीता।

युवक-युवती परिचय सम्मेलन आज की है आवश्यकता: उइके

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज भोपाल में आदिवासी सेवा मंडल द्वारा आयोजित 15वें आदिवासी युवक-युवती परिचय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पहले लोगों को अपने बेटा-बेटियों की शादि करने के लिए योग्य वर-वधु की तलाश में इधर-उधर भटकना पड़ता था

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हादसा / जावेद अख्तर के साथ खंडाला जा रहीं शबाना आजमी गंभीर रूप से जख्मी, ओवरटेक की कोशिश में उनकी एसयूवी ट्रक से टकराई.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today