Category Archives: देश

मंत्री प्रियव्रत द्वारा ग्राम भेंसोला में उपकेन्द्र का लोकार्पण

ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने उज्जैन जिले के गांव भेंसोला में132/33 के.व्ही. उपकेंद्र का लोकार्पण किया।  उन्होंने कहा कि किसानों  को निर्बाध रूप से बिजली उपलब्ध कराना राज्य सरकार का लक्ष्य है।

सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को भी किया जाए सम्मानित : मंत्री शर्मा

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा माधवराव सप्रे स्मृति समाचार-पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान के राज्य-स्तरीय पत्रकारिता पुरस्कार समारोह में शमिल हुए। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समारोह में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य के पत्रकारिता की विभिन्न विधाओं के पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

दावोस में वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की बैठक में भाग लेंगे कमल नाथ

मुख्यमंत्री कमल नाथ प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों का विस्तार कर रोजगार के अवसर पैदा करने और नया निवेश आमंत्रित करने के उद्देश्य से दावोस में वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की वार्षिक बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक 21 से 24 जनवरी तक आयोजित की जा रही है।

रायपुर: वनांचल नारायणपुर में होगा ’रन फॉर अबूझमाड -रन फॉर पीस’

जिला प्रशासन नारायणपुर और भिलाई इस्पात संयंत्र के संयुक्त तत्वाधान में वनांचल नारायणपुर में आठ फरवरी को ’रन फॉर अबूझमाड़-रन फॉर पीस’ मैराथन 2020 का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली इस मैराथन का उद्ेश्य विश्व स्तर पर अबूझमाड़ की शांति का पैगाम देना और यहां के सौन्दर्य और संस्कृति से अवगत कराना है। इसके लिए जिला प्रशासन नारायणपुर द्वारा प्रदेश और देश के लोगों से अबूझमाड़ पीस मैराथन 2020 में शामिल होने की अपील की गयी है।

रायपुर: राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार‘ से उकेरित वस्त्रों का कलेक्शन शुरू

छत्तीसगढ़ के राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार‘ से उकेरित वस्त्रों का कलेक्शन आज से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल ने विभिन्न प्रकार के वस्त्रों में बुनाई के माध्यम से राज्य गीत पर आधारित वस्त्रों के कलेक्शन का शुभारंभ कर दिया है। 

ओझा ने आंदोलनकारियों से चर्चा की

इंदौर के बड़वाली चौकी स्थित जामा मस्जिद के पास सीएए/एनआरसी का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्षा श्रीमती शोभा ओझा ने सभी आंदोलनकारियों से चर्चा की।

सिंधिया ने प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जी आज पूर्वान्ह प्रदेश कांगे्रस कार्यालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने लगभग 2 घंटे रूककर एक-एक कार्यकर्ता से मुलाकात की। सिंधिया अपने निर्धारित 4 चार दिवसीय प्रदेश प्रवास के दौरान प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय पहुंचे थे।

आश्रम शाला में छात्र की मृत्यु की विभागीय जाँच होगी

आदिम जाति कल्याण मंत्री ओमकार सिंह मरकाम भोपाल के पटेल नगर स्थित आदिवासी बालक आश्रम शाला पहुँचे और वहाँ गत दिवस पहली कक्षा के छात्र की मृत्यु की घटना के बारे में पूछताछ की। उन्होंने आश्रम शाला में पढ़ाई कर रहे बच्चों से बातचीत की तथा अधीक्षक, शिक्षक और अन्य कर्मचारियों से व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मरकाम ने मृत छात्र के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।

सहिष्णुता की संस्कृति है भारत की पहचान – कमल नाथ

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि देश में मध्यप्रदेश ही ऐसा प्रदेश है, जो विविधताओं से सम्पन्न है और पूरे विश्व में भारत ही ऐसा देश है, जो विविधताओं से पूर्ण है। इस विविधता को सकारात्मक ऊर्जा में बदलना होगा।

रायपुर: राजिम पुन्नी मेला की तैयारियों की समीक्षा

धार्मिक न्यास, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज 9 फरवरी से शुरू होने वाले राजिम माघी पुन्नी मेला की तैयारियों की समीक्षा की। राजिम के सांस्कृतिक भवन में आयोजित केन्द्रीय समिति की बैठक में विधायक धनेन्द्र साहू, अमितेश शुक्ल, डमरूधर पुजारी सहित समिति के सदस्य मौजूद थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today