-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हादसा / जावेद अख्तर के साथ खंडाला जा रहीं शबाना आजमी गंभीर रूप से जख्मी, ओवरटेक की कोशिश में उनकी एसयूवी ट्रक से टकराई.
अभिनेत्री शबाना आजमी (69) शनिवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। शबाना आजमी और गीतकार जावेद अख्तर टाटा सफारी से मुंबई से खंडाला जा रहे थे। उनकी एसयूवी एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक, ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान यह हादसा हुआ। हादसे में शबाना के सिर, चेहरे और हाथ में चोट आई है। उन्हें पहले नवी मुंबई के एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, लेकिन ब्रेन से ब्लीडिंग नहीं रुकने की वजह से उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। हादसे में जावेद अख्तर को हल्की चोट आई है।
रायगढ़ के एसपी अनिल पारास्कर ने कहा, ‘हादसा दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मुंबई से 60 किमी दूर खालापुर टोल नाके पर हुआ,’ वहीं जावेद अख्तर ने कहा- ‘शबाना को ट्रामा वार्ड में शिफ्ट किया गया था। वे गंभीर रूप से जख्मी हैं और आपकी दुआओं की जरूरत है। यह बातचीत करने का वक्त नहीं है कि हादसे में किसकी गलती थी। ड्राइवर भी बयान देने की स्थिति में नहीं है। ‘ पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जावेद-शबाना की एसयूवी के ड्राइवर ने दूसरी कार को ओवरटेक करने की कोशिश की थी। इसी दौरान एसयूवी पीछे से ट्रक में टकरा गई।
जावेद-शबाना मुंबई में जश्न मनाने के बाद खंडाला जा रहे थे
शबाना आजमी और उनके परिवार के लोगों ने बॉलीवुड हस्तियों के साथ मुंबई में ही जावेद अख्तर का 75वां जन्मदिन मनाया था। उन्होंने दो पार्टी होस्ट की थी। एक पार्टी 16 जनवरी को रेट्रो थीम पर हुई थी। दूसरी पार्टी 17 जनवरी की रात को मुंबई के ताज लैंड्स होटल में हुई थी। इसमें बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की थी। जावेद अख्तर के करीबी लोगों ने बताया कि वीकेंड मनाने के मकसद से शनिवार को दोनों मुंबई से खंडाला के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में हादसा हो गया।




Leave a Reply