Category Archives: देश

मप्र को फॉर्मास्युटिकल हब बनाया जाएगा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि मध्यप्रदेश को फॉर्मास्युटिकल हब बनाया जाएगा। श्री कमल नाथ ने इससे जुड़ी औद्योगिक इकाइयों से आग्रह किया कि वे मध्यप्रदेश आएं और निवेश करें। मुख्यमंत्री इंदौर में पीथमपुर औद्योगिक संगठन के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे।

प्रदेश में जनता और उद्यमियों के सहयोग से औद्योगिक क्रांति लाना है: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज सांवेर रोड स्थित आशा कॉन्फेक्शनरी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि जनता और उद्यमियों के सहयोग से प्रदेश में औद्योगिक क्रांति लाना है। यह हमारे लिये सौभाग्य की बात है कि हमारे प्रदेश में वन संसाधन, खनिज संसाधन और मानव संसाधन पर्याप्त है। इसलिये यहाँ पर सभी राज्यों के उद्योगपति उद्योग लगाने के लिये उत्सुक रहते हैं। इस प्रदेश में सांस्कृतिक विविधता है क्योंकि यह प्रदेश पाँच राज्यों से घिरा हुआ है, जिसके कारण यहाँ पर मानव संसाधन और तकनीकी विशेषज्ञों की कमी नहीं है।

मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा फॉर्मास्युटिकल हब: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि मध्यप्रदेश को फॉर्मास्युटिकल हब बनाया जायेगा। इसके लिये उन्होंने औद्योगिक संस्थानों से आव्हान किया है कि वे मध्यप्रदेश में आये, रिसर्च करें और फॉर्मास्युटिकल औद्योगिक ईकाईयों की स्थापना करें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में इसके लिये पर्याप्त संसाधन उपलब्घ है। मध्यप्रदेश में सबसे अधिक जैवविविधता है।

प्रदेश की पहचान माफ़िया से नही होगी: कमलनाथ

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की पहचान माफिया से नही होगी, हम प्रदेश की पहचान बदलेंगे। हमारी पहचान जनता और नौजवानो के उज्जवल भविष्य से बदलेगी। आज जिन कार्यों का शिलान्यास हुआ है, इससे यहां की आर्थिक गतिविधियां बढ़ेगी और आर्थिक विकास होगा। प्रदेश में 70 प्रतिशत लोग कृषि से जुड़े है, जो किराने की दुकानें भी चलाते है। इन दुकानों से दिल्ली और बाम्बे के लोग नही खरीदते है। इन सब का व्यवसाय स्थानीय लोगों और किसानों से जुड़ा है। जब किसान की क्रय शक्ति नही बढ़ेगी, तो आर्थिक विकास रुक जाएगा। प्रदेश के किसानों का ऋण माफ हुआ है, जिससे किसानों की क्रय शक्ति बढ़ी है। क्योकि कृषि क्षेत्र भी आर्थिक गतिविधियां बढ़ाता है। प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र में नई क्रांति लाने की दिशा में बढ़ रही है।

चंदला से पन्ना जा रही बस पलटी, कई घायल

छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र अंतर्गत पन्ना जा रही एक यात्री बस तेज रफ्तार में नियंत्रण खो जाने से पलटी गई। इस निजी यात्री बस में सवार करीब आधा दर्जन यात्रियों को चोटे आई। पेड़ों की वजह से बड़ी दुर्घटना टल गई। बस नंबर MP 35 P0777 अजयपार ट्रावेल्स के नाम से चल रही थी।

हाइकोर्ट: इंदौर प्रेस क्लब को लेकर शुक्रवार को दो प्रकरणों में सुनवाई

हाई कोर्ट इंदौर बैंच में इंदौर प्रेस क्लब से जुड़े दो मामलों में सुनवाई होगी। पहला मामला इंदौर प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल की सदस्यता से सम्बन्धित है। वर्तमान कार्यकारणी ने खारीवाल की सदस्यता समाप्त करते हुए उन्हें सुनवाई का अवसर दिये बगैर पद से हटा दिया था।

एसटीएफ में शस्त्र मामले में 27 और एफआईआर

भोपाल में एसटीएफ द्वारा शस्त्र माफियाओं को लेकर 27 एफआईआर और दर्ज़ की गई हैं। जम्मू कश्मीर और नागालैंड के भी शस्त्र लाइसेंस बिना सत्यापन के मध्यप्रदेश में पाए गए हैं।

पत्रकार अरविंद शर्मा का निधन

मध्यप्रदेश के जाने माने पत्रकार अरविंद शर्मा का आज निधन हो गया। अरविंद शर्मा और उनके भाई स्व. अनिल शर्मा मध्यप्रदेश की पत्रकारिता जगत मेें अच्छा नाम था। अरविंद ने देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र व समाचार एजेंसी में काम किया।

पर्यटन नीति ने मध्यप्रदेश को फिल्म जगत के करीब लाया

राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति- 2020 को लागू कर प्रदेश को आर्थिक रूप से सम्पन्न बनाने की क्रान्तिकारी शुरूआत की है। अब वह दिन दूर नहीं, जब फिल्म जगत को हर विषय की फिल्म बनाने के लिए केवल मध्यप्रदेश ही सर्वश्रेष्ठ वेन्यू दिखाई देगा। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने फिल्म जगत के लिये मध्यप्रदेश के दरवाजे खोलकर फिल्में के माध्यम से प्रदेश के आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।

स्मार्ट सिटी में जितने पेड़ कटेंगे, जियोटेगिंग के साथ चार गुना लगेंगे

स्मार्ट सिटी भोपाल में जितने पेड़ काटे जाएंगे, उसके चार गुना पौधे स्मार्ट सिटी एरिया में ही लगाए जाएंगे। प्रत्येक पौधे की जियोटेगिंग की जाएगी जिससे उनकी ग्रोथ की सतत् मॉनिटरिंग हो सकेगी। स्मार्ट सिटी एरिया के पास ही स्मार्ट रोड़ के किनारे 10,000 पौधे लगाने के साथ ही उनके पेड़ बनने तक उनकी सुरक्षा की जाएगी। पौधा-रोपण आम और नीम जैसी प्रजातियों के पौधों का किया जाएगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today