Category Archives: देश

मध्यप्रदेश बनेगा देश की हार्टिकल्चर राजधानी: मुख्यमंत्री

मध्यप्रदेश देश की हार्टिकल्चर राजधानी बनेगा। यह संकल्प राज्य सरकार ने लिया है। उद्यानिकी किसानों के लिए समृद्धि के दरवाजे खोलेगा। यह बात मुख्यमंत्री कमल नाथ ने नाबार्ड की राज्य ऋण संगोष्टी में कही।

बैतूल में गैंगरेप की शिकार 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने आग लगा ली

बैतूल में गैंगरेप की शिकार 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने आग लगा ली थी, जिसकी नागपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. मामले को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है.

दिव्यांग पति ने पत्नी का किया कत्ल

भोपाल में एक और हत्या का मामला सामने आया है, राजीव नगर इलाके में दिव्यांग पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया.

आसाराम आश्रम की लीज निरस्त, जुर्माना लगा, 28 एकड़ जमीन पर कब्जा हटाया जाएगा

शासन द्वारा आवंटित भूमि का उपयोग नियत प्रयोजन से अन्य प्रयोजन में करने और उससे लगी हुई शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने के मामले में अनुविभागीय दंडाधिकारी हुजूर ने आसाराम आश्रम योग वेदांत समिति गांधी नगर को आवंटित भूमि की लीज निरस्त करते हुए 10 हजार रुपये जुर्माने और अतिक्रमण की गई भूमि को मुक्त कराने के आदेश दिए हैं।

रायपुर: स्टार्टअप को आसान बनाने छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित

स्टार्टअप को बढ़ावा देने, कार्य की सुलभता, सामाजिक-आर्थिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में काम करने पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योग मंत्रालय के द्वारा राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ को ओवरऑल उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया है।

रायपुर: दीक्षांत का मतलब विद्यार्थी ज्ञान से अपने जीवन के उद्देश्यों को प्राप्त करें: उइके

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कहा कि सही अर्थ में दीक्षांत वह है जब विद्यार्थी अब तक प्राप्त ज्ञान के आधार पर अपने जीवन के उद्देश्यों को प्राप्त करें और अपने अर्जित ज्ञान को मूर्त रूप देते हुए जीवन के संघर्षमय मार्ग में अग्रसर हो सके। जिन विद्यार्थियों ने उपाधि प्राप्त कर प्रतिज्ञा ली है वे संस्कारों को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

मंत्री पांसे करेंगे ताप्ति महोत्सव का शुभारंभ

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुखदेव पांसे मुलताई ( जिला बैतूल) में 27 फरवरी को शाम 7 बजे तीन दिवसीय ‘ताप्ति महोत्सव’ का शुभारंभ करेंगे। महोत्सव में पहले दिन शाम 7 बजे अप्पानाथ (जोधापुर) द्वारा मांगणियार गायन एवं कालबेलिक्ष नृत्य,ऋतु भावे (नागपुर) द्वारा लावणी नृत्य, दयाराम सरोलिया (देवास) द्वारा कबीर गायन, शशिकुमार पाण्डेय(रीवा) द्वारा बघेली लोक गायन और विशाल कुशवाहा (उज्जैन) एवं इनके दल द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुति होगी।

मंत्री हर्ष यादव द्वारा निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हर्ष यादव ने सागर जिले के  देवरी नगर में निर्माणाधीन कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में निर्माणाधीन आवासीय भवन, झुनकू पुल से सीविल कोर्ट तक निर्माणाधीन सीसी सड़क और बस स्टेंड मार्ग का निरीक्षण किया।

श्रीराम के ओरछा आगमन की कथा से शुरू होगा महोत्सव

‘नमस्ते ओरछा” महोत्सव 6 मार्च को ओरछा (जिला निमाड़ी) में भगवान श्रीराम के अयोध्या से ओरछा आगमन की कथा से शुरू होगा। इस ऐतिहासिक गाथा को थ्री-डी मैपिंग से जहाँगीर महल की दीवारों पर दिखाया जाएगा। इसके साथ ही शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियों के बीच यहाँ विदेशी संगीतज्ञों के साथ बुंदेली गायक सुर-ताल मिलाते दिखाई देंगे।

न्यू मार्केट को नागरिकों की सुविधा के लिये व्यवस्थित बनाया जायेगा : मंत्री शर्मा

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि न्यू मार्केट को नागरिकों की सुविधा के लिये व्यवस्थित बनाया जायेगा। न्यू मार्केट में नो-व्हीकल जोन बनाया जायेगा और बाजार के आंतरिक मार्गों को अतिक्रमण से मुक्त किया जायेगा। रंगमहल चौराहे से डिपो चौराहे तक की मास्टर प्लान की सड़क यथावत रहेगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today