Category Archives: देश

हमीदिया कॉलेज के पूर्व छात्रों का समागम, एमपी नगर के रेस्टोरेंट में जमा हुए पुराने सहपाठी

लंबे अरसे बाद शासकीय हमीदिया कॉलेज के पूर्व छात्रों एवं छात्र नेताओं का समागम एमपी नगर के मिलन रेस्टोरेंट में हुआ। पूर्व छात्रों के मिलन समारोह में हमीदिया कॉलेज के 1976 बैच से लेकर 2022 के पूर्व छात्र शामिल हुए। इसमें हमीदिया कॉलेज के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष अभय राजन सक्सेना, अशोक चतुर्वेदी, अशोक अरोरा और आलोक गोस्वामी के अलावा पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व महासचिव और पूर्व सचिव भी उपस्थित रहे।

मोस्ट वांटेड इंटरनेशनल टाइगर हंटर आदिन सिंह MP में गिरफ्तार, देश-विदेश को थी तलाश

देश और विदेश में जिस टाइगर हंटर आदिन सिंह उर्फ कल्ला बावरिया की तलाश थी, उसे मध्य प्रदेश में गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उससे पूछताछ में देशभर के जंगलों में हुए टाइगर के शिकार व उनके अंगों की तस्करी के खुलासे होने में मदद मिलेगी। पढ़िये रिपोर्ट।

भोपाल में BJP की हुजूर तो कांग्रेस की दक्षिण पश्चिम सीट से उलझी सियासत, बदल सकता है गणित

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा हारी हुई सीटों पर प्रत्याशी चयन कर सूची जारी करने लगी है तो कांग्रेस अभी सीटों पर फैसले की स्थिति में नहीं पहुंच पाई है। भोपाल में भाजपा ने दो हारी सीटों पर नाम तय कर घोषणा कर दी है लेकिन एक हारी हुई भोपाल दक्षिण पश्चिम सीट पर प्रत्याशी तय करने में पार्टी हुजूर विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक रामेश्वर शर्मा को बदलने की कवायद में उलझती नजर आ रही है तो कांग्रेस भी भोपाल दक्षिण पश्चिम के मौजूदा विधायक पीसी शर्मा का टिकट बदलने की चर्चा में जोड़तोड़ कर रही है। पढ़िये जिले की विधानसभा सीटों के प्रत्याशी चयन में भाजपा-कांग्रेस की रणनीति पर एक रिपोर्ट।

जंगल में आगजनी रोकने में एमपी देश का रोल मॉडल बना, 10 हजार हेक्टेयर जंगल आग लगने से बचाया

जंगलों में आगजनी को रोकने के मामले में मप्र देश में एक रोल मॉडल बनकर उभरा है। पिछले साल की तुलना में वर्ष 2023 में करीब 10 हजार हेक्टेयर जंगल के क्षेत्र को आग लगने की घटना से बचा लिया गया है। मध्य प्रदेश की इस उपलब्धि में आईटी के अंकुर अवधिया, सतना डीएफओ विपिन पटेल, डीएफओ साहिल गर्ग व रीवा एसडीओ और आईएफएस अधिकारी ऋषि मिश्रा का विशेष योगदान रहा है। पढ़िये रिपोर्ट।

विधानसभा चुनावः कांग्रेस आरोप पत्र में शिवराज के घोटालों का BJP पलटवार, 15 महीने में 15 हजार करोड़ के घोटाले

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शिवराज सरकार के खिलाफ आरोप पत्र में घोटाले जारी किए तो भाजपा ने तत्काल पलटवार करते हुए कमलनाथ को 15 महीने की उनकी सरकार में 15 हजार करोड़ रुपए के घोटाले के आरोप लगाए। कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को ठगराज कहा तो भाजपा ने उन्हें करप्शननाथ कहकर उनके भ्रष्टाचारों को गिनाया। पढ़िये रिपोर्ट।

MP में दिल्ली के कांग्रेस नेता बौने साबित, बाबरिया – वासनिक के बाद जेपी भी फेल या पटरी नहीं बैठा पाए

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के आगे कुछ सालों में दिल्ली से आने वाले नेता बौने साबित हो रहे हैं।राहुल गांधी के करीबी और यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालने वाले नेताओं की पटरी मध्य प्रदेश में दिग्गज नेताओं के साथ नहीं बैठ पाई जिसके चलते छह साल में रणदीप सुरजेवाला चौथे प्रदेश प्रभारी हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

भाजपा की पहली सूची जारी तो कांग्रेस में दिल्ली से आए नेता भोपाल में बैठ कर टटोल रहे प्रत्याशी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस की तैयारियों में अब साफ अंतर दिखाई देने लगा है। भाजपा के मुख्य सूत्रधार भोपाल में दौरे कर नब्ज टटोलकर दिल्ली में बैठकें कर फैसले ले रहे हैं तो कांग्रेस में हाईकमान दौरे तो कर रहा है लेकिन प्रत्याशी चयन को लेकर जिनको जिम्मेदारी दी है वे दिल्ली से आकर भोपाल में बैठ कर प्रत्याशियों के लिए दूरस्थ क्षेत्रों की नब्ज टटोल रहे हैं। पार्टी के प्रदेश के नेताओं की वरिष्ठता के आगे यहां आने वाले दिल्ली के नेताओं का कद बौना साबित होने से चुनाव की तैयारियों में टकराव के हालात नजर आ रहे हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने बदला प्रदेश प्रभारी, जेपी अग्रवाल हटाए गए सुरजेवाला नए प्रभारी

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव सिर पर हैं लेकिन कांग्रेस ने अचानक प्रदेश प्रभारी महासचिव जयप्रकाश को हटा दिया है। अब नए प्रदेश प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला होंगे। कांग्रेस में इस बदलाव के उलट भाजपा ने विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन करना शुरू कर दिया है और आज 39 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। पढ़िये रिपोर्ट।

भाजपा ने 39 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए, भोपाल की दो हारी सीटें भी शामिल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन के मामले में भाजपा ने बाजी मारते हुए 39 प्रत्याशियों की पहली सूची घोषित कर दी है। इसमें भोपाल की दो हारी हुई सीटों भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा और भोपाल मध्य के लिए ध्रुवनारायण सिंह के नाम घोषित किए गए हैं। सूची में कांग्रेस से 2020 में भाजपा में आए नेताओं में अंदल सिंह कंसाना का एकमात्र नाम अभी है। पढ़िये रिपोर्ट।

स्वतंत्रता दिवस परेड में सुखद संयोगः पिता-पुत्री ने कराया सीएम को परेड निरीक्षण

पिता-पुत्री ने सीएम को कराया परेड का निरीक्षण। मध्य प्रदेश के इतिहास में यह पहला अवसर है जब किसी मुख्यमंत्री को पिता और उनकी बेटी ने जीप में एकसाथ सवार होकर परेड का निरीक्षण कराया हो।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today