Category Archives: दुनिया

यमन में एक शिया मस्जिद पर हमले में 28 लोग मारे गए।

यमन की राजधानी में एक शिया मस्जिद पर कल हुए स्‍टेट आतंकवादी समूह के आत्मघाती हमले में 28 लोग मारे गए और 75 घायल हो गए। आतंकवादी गुट इस्लामिक स्टेट का कहना है कि उत्तरी

नेपाल में हिंसक झड़पों के बाद बीरगंज जिला दंगाग्रस्‍त घोषित।

नेपाल में हिंसक घटनाएं कल लगातार जारी रही। भारत से लगी सीमा पर स्थित दो शहरों में प्रस्तावित नए संविधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले जातीय मधेशी गुट पर पुलिस की गोलीबारी में चार लोग मारे गए

तीसरे दिन विकेटों का पतझड़, दोनों टीमें लड़खड़ाईं

भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सुबह जहां भारतीय टीम की पहली पारी सिमट गई तो श्रीलंका भी 53 वें ओवर में ही 201 रन पर ढेर हो गया। यही भारतीय टीम दूसरी पारी खेलने उतरी तो पहली पारी के हीरो चेतेश्वर पुजारा पारी की दूसरी गेंद पर आउट होकर चले गए। और देखते ही देखते दूसरी पारी में तीन विकेट आउट हो गए।
तीसरे दिन भारत ने आठ विकेत पर 292 रन से खेलना शुरू किया और पूरी पारी 312 पर आउट हो गई। फिर श्रीलंका ने भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के आगे घुटने टेक दिए। उन्होंने पांच विकेट लिए और स्टुअर्ट बिन्न्ी, अमित मिश्रा ने दो-दो व उमेश यादव ने एक विकेट लेकर श्रीलंका को 52.2 ओवर में ही वापस पेवेलियन भेज दिया। मगर विकेटों का यह पतन भारतीय टीम में रहा। एक-एक कर पुजारा, लोकेश राहुल व आंजिक्य रहाणे ने पेवेलियर लौट गए और तब स्कोर दो अंकों में भी नहीं पहुंचा पाया था।

बारिश से बाधित होने के पहले तक तीसरे दिन भारतीय टीम तीन विकेट खोकर 21 रन बना चुकी थी। उसकी लीड 134 रन हो गई थी। गेंदबाजों को सपोर्ट कर रही इस पिच पर भारतीय टीम अगर 150 रन और बना लेती है तो श्रीलंका को यह मैच बचा पाना बहुत मुश्किल साबित हो सकता है।

मालदीव में पूर्व राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद नशीद को जेल

संयुक्‍त राष्‍ट्र ने मालदीव में पूर्व राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद नशीद को जेल भेजे जाने पर गहरी चिंता व्‍यक्‍त करते हुए कहा है कि इससे मालदीव में मानवाधिकारों को आघात पहुंचेगा। संयुक्‍त राष्‍ट्र मानवाधिकार

दूसरे दिन ही भारतीय बाजार संभला, चीन-जापान में गिरावट जारी

चीन में विनाशकारी मंदी के दौर में भारत का सेंसेक्स सोमवार के ऐतिहासिल गिरावट के बाद मंगलवार को संभल गया है। हालांकि मंगलवार को भी दिनभर सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव का दौर आता रहा लेकिन बंद होते-होते यह 290 की बढ़त में रहा। बिकवाली के कारण दिनभर सेंसेक्स अस्थिर स्वभाव में रहा।

भारतीय सेंसेक्स में सोमवार को जो ऐतिहासिक गिरावट आई थी, उससे आज बाजार में बिकवाली की काफी संभावना जताई जा रही थी लेकिन भारतीय बाजार में निवेशकों ने धैर्य का परिचय दिया है। इससे बाजार में आज गिरावट दिन में दो-तीन मर्तबा आई लेकिन वह गिरावट बहुत ज्यादा देर नहीं रही। बाजार के संभलने से निवेशकों ने सुकून की सांस ली है।

चीन-जापान में गिरावट जारी

सेंसेक्स ने 290.82 अंक की बढ़त लेते हुए क्लोजिंग की। मतलब 1.13 फीसदी तेजी में 26,032.38 पर बंद हुआ। निफ्टी 71.7 अंक यानी 0.92 फीसदी बढ़त लेकर 7,880.7 के स्तर पर रहा। वहीं चीन और जापान के बाजारों में गिरावट जारी रही।

दिन में 25298 तक पहुंचा सेंसेक्स

उल्लेखनीय है कि घरेलू बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के माहौल में सेंसेक्स दिनभर ऊपर नीचे होता रहा। इसके साथ ही सेंसेक्स ने 26,125 का और निफ्टी ने 7,925.40 का उच्चतम स्तर बनाया। यह क्रमश: 25,298.4 और 7,667.25 के निचले स्तर तक भी गए। दिन के निचले स्तरों से सेंसेक्स में 730 अंक और निफ्टी में 200 अंकों से ज्यादा की रिकवरी हुई।

साढ़े चार साल रक्षा खर्च के बराबर नुकसान
निवेशकों के सोमवार को सात लाख करोड़ डूब गए थे। यह मप्र सरकार की सात साल की आमदनी के बराबर की राशि है तो देश के साढ़े चार साल के रक्षा खर्च को इतनी राशि से पूरा किया जा सकता था। हालांकि हमारे बाजार की तुलना में चीन मेें साढ़े आठ फीसदी, हांगकांग में सवा पांच फीसदी, जापान में करीब पौने पांच फीसदी, फ्रांस में पांच फीसदी, जर्मनी में पौने पांच फीसदी और इंग्लैंड में साढ़े चार फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका में भी जबरदस्त असर रहा।

दक्षिण और उत्तर कोरिया तनाव ख़त्म करने के लिए सहमत हो गए हैं।

पिछले कुछ दिनों से सीमा पर जारी संघर्ष के बाद दक्षिण और उत्तर कोरिया तनाव ख़त्म करने के लिए एक समझौते पर सहमत हो गए हैं। कई दौर की बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच कल ये सहमति बनी।

एनएसए वार्ता रद्द, अमेरिका नाखुश

उफा समझौते के तहत होने वाली भारत और पाकिस्तान के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) की वार्ता पाकिस्तान के रवैये के कारण रद्द हो गई। उफा समझौते में एनएसए वार्ता में जहां केवल आतंकवाद के मुद्दे पर बातचीत करना तय हुआ था वहीं पाकिस्तान इसमें कश्मीर के मसले पर भी बातचीत करना चाहता था जिसके लिए भारत ने दो टूक मना कर दिया था। वार्ता के रद्द होने पर अब अमेरिका ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उसने कहा कि वह जल्द ही इस वार्ता को कराएंगे।
गौरतलब है कि वार्ता के पहले शनिवार को हुए घटनाक्रम में पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने वहां आतंकवाद को संरक्षण देने में भारत के हाथ होने के सबूतों को लेकर टिप्पणी की थी कि अगर वार्ता नहीं हुई तो वह यूएन के समक्ष रखेगा। साथ ही कश्मीर के लोगों के हितों की बात किए बिना यह वार्ता संभव नहीं है। इसके जवाब में भारत ने भी दो टूक शब्दों में उफा समझौते में तय हुए एजेंडे के अलावा अन्य मुद्दे पर बातचीत नहीं करने की चेतावनी दी। इसके बाद पाकिस्तान को रात तक का समय भी दिया था कि वह अगर केवल आतंकवाद के मुद्दे पर बातचीत करना चाहता है तो वार्ता होगी, अन्यथा नहीं। इसके जवाब में पाकिस्तान ने इन शर्तों पर वार्ता न करने की बात कही थी।

बैंकॉक में हुए शक्तिशाली बम विस्‍फोट में 27 लोगों की मौत।

थाइलैण्‍ड की राजधानी बैंकॉक के एक मंदिर के बाहर आज एक शक्तिशाली बम विस्‍फोट में कम से कम 27 लोग मारे गए हैं। चिडलोम जिले में भगवान ब्रहमा के मंदिर- एरावान के बाहर भारतीय समय

अमरीका में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में 68 भारतीय हिरासत में।

अमरीका में अवैध रूप से प्रवेश करने के कारण आरोप में कम से कम 68 भारतीय नागरिकों को वाशिंगटन में सीएटल के निकट हिरासत में लिया गया है। उन्हें सीएटल के एक केन्द्र में रखा गया है।

चीन में एक गोदाम में जबर्दस्‍त विस्‍फोटों में 17 लोगों की मौत, 400 से ज्‍यादा घायल।

चीन के तियानचिन शहर में कल रात एक गोदाम में हुए जबरदस्त विस्फोटों में सत्रह लोगों की मृत्यु हो गई और चार सौ से अधिक घायल हो गए। औद्योगिक इलाके में हुए इन विस्फोटों के कारणों

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today