Category Archives: दुनिया

बेंगलुरु छेड़छाड़ मामले में चार गिरफ्तार

बेंगलुरु में नए साल की पूर्व संध्‍या के मौके पर सार्वजनिक रूप से हुई छेड़छाड़ की घटना के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है.  मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है और चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

‘भारत महोत्सव’ 10 जनवरी से लेकर 16 फरवरी, 2017 तक कंबोडिया में आयोजित किया जाएगा

‘भारत महोत्सव’ 10 जनवरी से लेकर 16 फरवरी, 2017 तक कंबोडिया में आयोजित किया जाएगा। महोत्‍सव के दौरान आयोजित किए जाने वाले विशेष कार्यकमों में ‘रामायण’ पर नाटक का मंचन , राजस्थानी लोक संगीत और नृत्य समूह (नृत्य समूह के साथ-साथ मांगनियार समूह), शास्त्रीय नृत्य शामिल हैं।

धोनी ने वनडे और टी-20 की भी छोड़ी कप्तानी

महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को बड़ा फैसला करते हुए भारतीय वनडे टीम और टी-20 की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया।

1 जनवरी से एटीएम से निकाल सकेंगे 4500 रुपये

नोटबंदी से परेशान लोगों को राहत देते हुए रिजर्व बैंक ने देर रात बड़ा ऐलान किया है। पैसे की निकासी सीमा बढ़ाते हुए आरबीआई ने कहा है कि 1 जनवरी 2017 से अब लोग 4500 रुपये निकाल सकेंगे। अभी तक यह सीमा 2500 तक ही थी।

राष्ट्र के नाम संबोधन में मोदीजी ने दिए तोहफे

नए वर्ष की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन कर पांच तोहफे दिए जिनमें गरीब और किसानों को सौगातें दीं। आमजन यह अटकलें लगा रहे थे कि आठ नवंबर की तरह मोदीजी कुछ ऐसा फैसला सुनाएंगे जिससे फिर आमजन पर सीधा असर पड़ेगा मगर ऐसा अटकलें गलत साबित हुईं।

यादव ड्रामा खत्म, शक्ति प्रदर्शन के बाद सुलह, अब प्रत्याशियों की घोषणा होगी

उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और उनके मुख्यमंत्री पुत्र अखिलेश यादव के बीच चार दिन से चल रहा राजनीति ड्रामा शनिवार को दिन में खत्म हो गया। शनिवार को सुबह तक जहां शक्ति प्रदर्शन का दौर चला, वहीं दोपहर होते ही यह सुलह के दौर में पहुंच गया। पिता को विधायकों की सूची तो निष्कासन समाप्त कर सुलह हो गई। अब विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की सूची जल्द घोषित की जाएगी।

यूपी में पिता-पुत्र में दरार के बाद अब सभी दलों की निगाहें टिकी

समाजवादी पार्टी में तेजी से बदल रहे समीकरणों के कारण उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज भूचाल आ गया है जिससे तमाम राजनीतिक दलों की निगाहें सपा के घटनाक्रम पर टिक गई हैं। अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव के पार्टी से निष्कासन के बाद जहां यूपी सरकार संकट में पकड़ने के आसार लग रहे हैं तो इसे देखते हुए अखिलेश यादव ने शनिवार को अपने विधायकों से मुलाकात का प्रोग्राम बनाया है। वहीं रामगोपाल ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन की घोषणा कर दी है।

रतन टाटा की मोहन भागवत से मुलाकात

उद्योगपति रतन टाटा ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की।

ट्रैन से टकराने से हुई बाघ की मौत

बुदनी परिक्षेत्र के मिडघाट पर देर रात ट्रैन से टकराने से बाघ की मौत हुई। हादसा ट्रैन से हुआ।

कॉमनवल्थ घोटाले के आरोपी कलमाडी और चौटाला बने IOA के आजीवन अध्यक्ष

2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ खेलों में घोटाले के आरोपी सुरेश कलमाड़ी को भारतीय ओलंपिक संघ का मानद आजीवन अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनेलो नेता और हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय चौटाला को भी आजीवन अध्यक्ष बनाया गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today