Category Archives: दुनिया

दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विमान आमने-सामने खड़े हुए

दिल्ली एयर पोर्ट पर मंगलवार को बड़ी दुर्घटना होते होते टल गई। इंडिगो और स्पाइस जेट के दो विमान आज उस समय आमने-सामने खड़े हो गए जब वे विमानतल पर थे। पायलटों की जागरूकता से विमान एक दूसरे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गए। घटना के बाद डीजीसीए ने पूरे मामले की जांच के आदेश किए हैं।

सीबीआई भोपाल की कोर्ट में दो से पांच साल के सश्रम कारावास की सजा

सीबीआई भोपाल की स्पेशल कोर्ट ने जमीन मुआवजे के एक मामले में विभिन्न धाराओं में सजा सुनाई है। 

मिथुन चक्रवर्ती ने ख़राब स्वास्थ्य से राज्यसभा से दिया इस्तीफ़ा

फिल्म स्टार मिथुन चक्रवर्ती ने ख़राब स्वास्थ्य की वजह से राज्यसभा से इस्तीफ़ा दिया। मिथुन का अभी राज्यसभा में डेढ़ साल का कार्यकाल बाकी था। लेकिन एक साल से संसद में नहीं जा रहे थे।

बौध्द समाज के धम्म गुरु से मारपीट, बालाघाट बंद

बालाघाट में बौध्द समाज के धम्म गुरु से मारपीट के मामले में बौद्ध समाज के लोगों ने बालाघाट बंद कराया।  बौद्ध समाज के बंद का व्यापारियो ने किया। विरोध बस स्टैंड में बसे बंद रही। गुजरी बाजार व इतवारी बाजार की दुकानें बंद कराई । दुकानें व बाजार बंद कराकर कर मारपीट करने वालो की गिरफ्तारी की मांग की।

अग्रवाल ने की केजरीवाल और गोपाल राय से मुलाकात

आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश द्वरा 20 दिसंबर को अरविन्द केजरीवाल की परिवर्तन रैली ने पूरे प्रदेश का राजनैतिक माहौल गर्मा दिया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल के दिल्ली प्रवास के दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से मुलाकात कर आगे की रणनीति के बारे में चर्चा की।

हिन्दी पब्लिकेशंस की प्रसार संख्या रोजाना 31,44,55,106 प्रतियां

प्रिंट मीडिया ने पिछले वित्तीय वर्ष में (last fiscal) 5.13  प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की और इस दौरान 5423 नए रजिस्‍ट्रेशन किए गए। 

मप्र-छग में 400 बैंक खातों में जमा हुए 1 करोड़ से ज्यादा

प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अबरार अहमद ने कहा है कि मध्यप्रदेश ,छत्तीसगढ़ में 400 बैंक खातों में 1-1 करोड़ से ज्यादा जमा हुए।  आयकर विभाग ने सभी 400 खाते धारकों को नोटिस जारी किये। ‘इनमें ब्यूरोक्रेट और राजनेता भी हो शामिल सकते हैं।

केजरीवाल की भोपाल रैली के बाद जागे राहुल

अरविन्द केजरीवाल की भोपाल रैली  के बाद राहुल गांधी जाग गए और खुलासे के नाम पर सिर्फ अरविन्द केजरीवाल के किये हुए खुलासे को ही दोहराया।

5 हजार के पुराने नोट जमा कराने की सीमा हटाई

आरबीआई ने 5000 से ज्यादा के पुराने नोट जमा कराने के सर्कुलर को वापस ले लिया। अब बैंकों में 5000 से ज्यादा के पुराने नोट जमा कराए जा सकते हैं। इतना ही नहीं, 5 हजार से ज्यादा के पुराने नोट कई बार जमा किए जा सकते हैं। इसके लिए बैंक आपसे किसी तरह की पूछताछ नहीं करेगी।

तमिलनाडु के मुख्य सचिव के घर आयकर का छापा

नोटबंदी के बाद कालेधन के खिलाफ जारी अभियान के तहत आयकर विभाग के अधिकारियों ने आज सुबह तमिलनाडु के मुख्य सचिव पी राम मोहन राव के आवास समेत दस स्थानों पर छापे मारे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today