Category Archives: दुनिया

पटेल ने व्यापमं को लेकर शिवराज सरकार पर सवाल खड़े किये

भाजपा सासंद प्रहलाद पटेल ने व्यापमं को लेकर शिवराज सरकार पर सवाल खड़े किये हैं। प्रहलाद पटेल ने तीन ट्वीट किये हैं जिनमें व्यापमं को लेकर टिप्पणियां की गई हैं।

लाल शाहबाज कलंदर दरगाह में ब्लास्ट, 80 की मौतpakistan

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के सहवान कस्बे में स्थित लाल शाहबाज कलंदर दरगाह के भीतर गुरुवार को आत्मघती विस्फोट में करीब 80 लोगों के मारे जाने की खबर है.  जबकि 250 ये ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

सोनाली मिश्रा केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पर

राज्य शासन ने पुलिस महानिरीक्षक (गुप्त वार्ता) सुश्री सोनाली मिश्रा की सेवाएँ केन्द्र सरकार के गृह मंत्रालय को सौंपी है।

मुम्बई मनपा के चुनाव में दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी करेंगे सभाएं

दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष, सांसद व भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता मनोज तिवारी 15 और 16 फ़रवरी को मुम्बई मनपा के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए सभाएं लेंगे।15 फ़रवरी बुधवार को 4 बजे शाम से रात 10 बजे तक मनोज तिवारी वर्सोवा से दहिसर तक कुल 6 मीटिंग लेंगे ।

2011 के बाद पहली बार इंदौर में आईपीएल के मैचों का आयोजन

इंदौर में 2011 के बाद पहली बार आईपीएल के मैचों का आयोजन किया जाएगा. 10वे सीजन में  इंदौर को 3 मैच मिले।

जेल में मोमबत्ती बनाएंगी शशिकला

शशिकला ने आज भारी हंगामे के बीच बेंगलुरु की परापन्ना जेल में आत्मसमर्पण कर दिया. कोर्ट की कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया. जेल में शशिकला को कैदी नंबर 9435 के तौर पर पहचाना जाएगा जबकि उनके साथ जेल गई इलावारसी कैदी नंबर 9436 होंगी.

भोपाल से एक और आईएसआई जासूस गिरफ़्तार

जासूसी कांड में एटीएस ने मंगलवार को फिर एक बड़ी कामयाबी हासिल की। बीजेपी नेता ध्रुव सक्सेना के एक साथी हिमांशु को गिरफ्तार किया है।

आप ने कराया भाजपा-आईएसआई के अनैतिक सम्बन्ध का अमंगल विवाह

भाजपा और आई एस आई के विरोध में आज बोर्ड ऑफिस चौराहे भोपाल में आम आदमी पार्टी द्वारा अनूठा विवाह आयोजित किया।भाजपा आईएसआई के अनैतिक सम्बन्ध का अमंगल विवाह संपन्न कराया गया। जिसमें आई एस आई को दूल्हा और भाजपा को दुल्हन बनाया गया। इस विवाह में कन्या दान आर एस एस द्वारा किया गया। इस अनूठे प्रदर्शन को प्रशासन द्वारा रोकने की भरपूर कोशिश की गई।

शशिकला को 4 साल की सजा, पन्नीरसेलवम एआईडीएमके से बर्खास्त

सुप्रीम कोर्ट ने अनुपातहीन संपत्ति के मामले में निचली अदालत का फैसला बरकरार रखते हुए एआईडीएमके की प्रमुख शशिकला को चार साल की सजा सुनाई है। उन्हें अब जेल जाना होगा। शशिकला के स्थान पर पनालीस्वामी को विधायक दल का नेता चुना गया है। उन्होंने सरकार बनाने के लिए राज्यपाल के सामने दावा पेश कर दिया है। उधर पन्नीरसेलवम को एआईडीएमके से बर्खास्त कर दिया गया है।  

भारत ने बंगलादेश को 208 रनों से हराकर टेस्ट जीता

हैदराबाद में भारत-बंगलादेश के बीच हुए एकमात्र टेस्ट मैच की सीरिज का पांचवे दिन हार-जीत के फैसले के साथ समापन हुआ। भारत ने बंगलादेश को 208 रनों से हराकर सीरिज अपने नाम कर ली। कप्तान विराट कोहली मैने ऑफ द मैच रहे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today