Category Archives: दुनिया

लड़की की शादी में खाने और दहेज के लेन-देन पर पाबंदी लगे: अलीम खान

भोपाल के इंदिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज में महिला के विषय पर एक संगोष्ठी में सउदी जद्दाह से आए अलीम खान फल्की ने कहा कि लड़की की शादी में लड़की वालों की तरफ से जो खाना देने का रिवाज चल रहाहै वह गलत है। क्योंकि ऐसी शादियों में जहां लड़की वालों की तरफ से खाना दिया जाता है उस शादी में जाने वालों पर लानत है।

सांची बौद्ध-भारतीय अध्ययन विवि में 91वी इंडियन फिलोसॉफी कांग्रेस

सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में 91वीं भारती दर्शन कॉग्रेंस का शुभारंभ मशहूर स्वतंत्रता सेनानी, गांधीवादी और दार्शनिक प्रो रामजी सिंह ने किया। इस मौके पर प्रो सिंह ने कहा कि दर्शन का लक्ष्य अध्यात्मिकता और व्यावहारिक प्रयोजन होना चाहिए।

प्राचार्य ने सहयोगी टीचर के साथ शादी की

डेली कॉेलेज के प्राचार्य ने अपनी सहयोगी टीचर के साथ शनिवार को शादी कर ली। शादी के बाद उन्होंने कॉलेज से नाता तोड़ लिया।

रविचंद्रन अश्विन सबसे तेजी से 250 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज

रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 250 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। बंगलादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच की सीरीज में खेलते हुए अश्विनी ने यह करिश्मा कर दिखाया।  

विदिशा सहित 4 शहरों में पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र

मध्यप्रदेश  के जबलपुर, ग्वालियर, विदिशा  एवं सतना में 28 फरवरी तक पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र शुरु हो जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन शहरों में कैमरे, बायोमीट्रिक मशीन एवं कम्प्यूटर आदि की व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हे।

ISI जासूस 27 तक रहेंगे केंद्रीय जेल में

सेना की खुफिया सूचनाएं लीक करने के मामले में पकड़े गए आरोपियों को जिला कोर्ट ने 27 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल भेजने के आदेश दिए हैं। उधर, जांच में सामने आया है कि  कॉल सेंटर्स के जरिए आर्मी की गाड़ियों का मूवमेंट और स्टेब्लिशमेंट की जानकारी ISI तक पहुंचाई जा रही थी।

रिलायंस ने पांच हजार करोड़ में खरीदा हिंदुस्तान टाइम्स

(सोशल मीडिया से ) शोभना भरतिया के स्वामित्व वाले हिंदुस्तान टाइम्स के बारे में चर्चा है कि हिंदुस्तान टाइम्स की मालकिन  शोभना भरतिया ने इस अखबार को पांच हजार करोड़ रुपये में देश के सबसे बड़े उद्योगपति रिलायंस के मुकेश अंबानी को बेच दिया है।

करदाताओं को ऑनलाइन जवाब देने को पांच दिन की मोहलत

आयकर विभाग ने एसएमएस और ई-मेल के जरिये पूछे गये सवालों के जवाब देने के लिए करदाताओं को पांच दिन का समय और दिया है। करदाता इन सवालों के जवाब 15 फरवरी तक दे सकेंगे।

सिकंदर मिया के खिलाफ एफआईआर के निर्देश

नूर ए सबा के मालिक सिकंदर मिया के खिलाफ कोर्ट ने एफआईआर करने के निर्देश दिए। नूर ए सबा मल्टी काम्प्लेक्स बनाने के मामले में निर्देश दिए।

प्रायवेट टेलिफोन एक्सचेंजों की जांच जरूरी: गृहमंत्री

गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने बयान दिया है ISI एजेंट गिरफ्तारी मामले में प्रायवेट टेलिफोन एक्सचेंजों के जांच की जरूरत है। जांच में और भी खुलासे हो सकते है। मामले में जरूरत पड़ने पर NIA की मदद भी ली जाएगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today