-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मुम्बई मनपा के चुनाव में दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी करेंगे सभाएं
दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष, सांसद व भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता मनोज तिवारी 15 और 16 फ़रवरी को मुम्बई मनपा के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए सभाएं लेंगे।15 फ़रवरी बुधवार को 4 बजे शाम से रात 10 बजे तक मनोज तिवारी वर्सोवा से दहिसर तक कुल 6 मीटिंग लेंगे ।
मुम्बई बीजेपी के महामंत्री अमरजीत मिश्र लोकगायक से अभिनेता नेता बने मनोज तिवारी की सभाओं का नियोजन कर रहे हैं। मिश्र ने बताया कि मनोज तिवारी की जबर्दस्त मांग है।कुलाबा से लेकर दहिसर और मुलुंड तक हर उम्मीदवार मनोज तिवारी की सभा चाहता है।
मुम्बई मनपा चुनाव को दिलचस्प बनाने के लिए उत्तरभरतीय बहुल इलाकों में तिवारी की सभाएं रखी गयी हैं। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच में दो दिन मुम्बई भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने तिवारी मुम्बई आ रहे हैं।
16 फ़रवरी गुरुवार को सांताक्रुज पूर्व के गोलीबार से प्रचार शुरू कर मनोज तिवारी भांडुप में संध्या त्रिपाठी व विद्या शर्मा के प्रचार में हिस्सा लेने के बाद में मुलुंड में सांसद किरीट सोमैया के पुत्र नील सोमैया के समर्थन में सभा को सम्बोधित करेंगे। घाटकोपर में रमाबाई नगर में भाजपा प्रत्याशी साक्षी सचिन पवार के समर्थन में आयोजित समारोह को भी तिवारी सम्बोधित करेंगे।




Leave a Reply