Category Archives: दुनिया

देश की भलाई के निर्णय का स्वागत होना चाहिये: मुख्यमंत्री चौहान

देश की भलाई के लिये यदि केन्द्र सरकार कोई निर्णय करती है तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए फिर चाहे नोटबंदी हो या कोई अन्य निर्णय। यह बात शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुंबई (महाराष्ट्र) के होटल ग्रेंड हयात में इंडिया टुडे कॉनक्लेव-2017 में कही। सहकारी संघीय व्यवस्था विषय पर आधारित परिचर्चा में चौहान के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस और जम्मू-काश्मीर की मुख्यमंत्री सुश्री मेहबूबा मुफ्ती भी शामिल थी।

पाकिस्तान में होली की धूमधाम के बीच गायत्री मंत्र का पाठ

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की विश्वसनीयता के बारे में

चुनाव आयोग ने यह पाया है कि गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पंजाब की राज्य विधानसभाओं के लिए हाल ही में हुए चुनावों के नतीजों की घोषणा के बाद कुछ राजनीतिक दलों ने ईसीआई-ईवीएम की विश्वसनीयता के खिलाफ आवाज उठाते हुए इन चुनावों के दौरान ईवीएम में छेड़छाड़ किये जाने का आरोप लगाया है। कोई विशिष्ट आरोप लगाये बगैर एक ज्ञापन 11 मार्च 2017 को राष्ट्रीय महासचिव, बीएसपी की ओर से प्राप्त हुआ है। ईसीआई ने 11 मार्च 2017 को ही इस ज्ञापन को खारिज करते हुए बीएसपी को विस्तृत जवाब दे दिया है। ईसीआई का जवाब www.eci.nic.in पर उपलब्ध है।

“भविष्य के विश्वविद्यालयों” पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन कल

भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी कल (18 मार्च 2017) हरियाणा के सोनीपत में ओ पी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय में एक तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन करेंगे जिसका थीम विषय है “भविष्य के विश्वविद्यालय: ज्ञान, अभिनव और उत्तरदायित्व”।

भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 50.76 अमेरिकी डॉलर

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्‍थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्‍लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्‍केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत 16 मार्च, 2017 को 50.76 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 15 मार्च, 2017 को दर्ज कीमत 50.25 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक है।

कैप्टेन अमरिंदर सिंह की शपथ ग्रहण में आई पाकिस्तानी पत्रकार

पंजाब में अमरिंदर सिंह ने मन्त्रिमण्डल के साथ शपथ ली

पंजाब में अमरिंदर सिंह ने मन्त्रिमण्डल के साथ शपथ ली। उप मुख्यमंत्री नवजोत सिंह सिद्दू होंगे। शपथ समारोह में राहुल गाँधी व मनमोहन सिंह मौजूद रहे। उप्र में मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार। राजनाथ सिंह का नाम सबसे आगे। भाजपा विधायक दल की बैठक का समय तय नहीं।

परिकर सरकार को बहुमत मिला, राणे ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

गोवा में परिकर सरकार को बहुमत मिला। समर्थन में 22 जबकि विरोध में 16 वोट पड़े। कांग्रेस के 1 विधायक विश्वजीत राणे ने किया वाक आउट किया। गोवा के विधायक विश्वजीत राणे ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया। फिर से चुनाव लड़ेंगे। विश्वासमत के दौरान वाक़ आउट किया था।

सीएसडीई बंद होने की सुगबुगुहाट से स्कॉलर परेशान

जेएनयू में चल रहा ‘सेंटर फॉर स्टडी ऑफ सोशल एक्सक्लूजन एंड इन्क्लूसिव पॉलिसी’ (सीएसडीई) बंद होने की सुगबुगुहाट से स्कॉलर परेशान हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे लोक लेखा समिति के नए चेयरमैन

लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे लोक लेखा समिति के नए चेयरमैन होंगे। खड़गे के.वी.थॉमस की जगह लेंगे। वह 11 मई को पदभार संभालेंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today