Category Archives: दुनिया

मुख्यमंत्री ने गृह, उप मुख्यमंत्री मौर्य को लोक निर्माण, डाॅ0 दिनेश शर्मा को उच्च शिक्षा

उत्तर प्रदेश में उप मुख्यमंत्रियों सहित मंत्रियों को विभाग आवंटित किया गया। उप्र के राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी के प्रस्ताव दोनों उप मुख्यमंत्रियों सहित सभी 22 मंत्री, 9 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा 13 राज्यमंत्रियों को विभाग आवंटित करने पर अपना अनुमोदन प्रदान कर दिया है।

कमलनाथ जी के रोम – रोम में कांग्रेस बसी: कांग्रेस

कैलाश विजयवर्गीय की कमलनाथ को लेकर की गयी टिप्पणी पर कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि उन्हें कमलनाथ जी के बारे में इस तरह की टिप्पणी के पहले अपना दायरा देखना चाहिये.

काग्रेस प्रत्याशी का नामांकन दाखिल कराने यादव पहुचे

बांधवगढ़ में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सावित्री सिंह ने नामांकन भरा।

पत्रकारों की श्रद्धानिधि 6 हजार से 7 हजार हुई

जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विधानसभा में घोषणा की. पत्रकारों की श्रद्धा निधि 6 हजार से बढ़कर 7 हजार हुई. 

भारत-आस्ट्रेलिया के तीसरे टेस्ट मैच ड्रा

भारत-आस्ट्रेलिया के तीसरे टेस्ट मैच में भारत जीतते जीतते रह गया। आस्ट्रेलिया के शॉन मार्श और हैंड्सकोम्ब ने भारत की जीत को छीन लिया। दोनों की अर्द्धशतकीय पारियों ने मैच को ड्रा करा दिया। आस्ट्रेलिया ने 203 रन पर छह विकेट बनाए तो भारतीय कप्तान विराट कोहली की सहमति से मैच को समाप्त घोषित करार दिया गया। भारत की ओर से रवींद्र जड़ेजा ने चार विकेट झटके तो एक-एक विकेट ईशांत शर्मा व आर अश्विन ने।

तीन तलाक के मुद्दे पर महिलाओं ने यूपी में BJP को दिया वोट: प्रसाद

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी गांधीनगर के आठवें दीक्षांत समारोह में कहा, ”उत्तर प्रदेश में तीन तलाक की प्रथा से प्रभावित महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाजपा के लिए वोट दिया।

RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा आज से कोयम्बटूर में प्रारम्भ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा 19 मार्च से कोयम्बटूर में प्रारम्भ हुई। तीन दिन तक चलने वाली प्रतिनिधि सभा में 1400 प्रतिनिधि 11 क्षेत्र व 42 प्रान्तों से भाग ले रहे है।

भारत के पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करते आस्ट्रेलिया ने गंवाए दो विकेट

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे ट्रेस्ट मैच में आज चौथे दिन भारत नौ ने विकेट पर 603 के विशाल स्कोर पर पारी समाप्त घोषित करके मेहमान को दूसरी पारी के लिए आमंत्रित किया। दूसरी पारी में आस्ट्रेलिया को 23 रन बने हैं लेकिन दो विकेट पैवेलियन जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री की दलाई लामा से मुलाकात

आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा शनिवार को भोपाल पहुंचे। आज सुबह उनसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की। चौहान ने उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने प्रदेश में बनाए गए नए विभाग आनंद के बारे में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री की मुंबई में विभिन्न देशों के वाणिज्यिक प्रतिनिधियों से चर्चा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुंबई में रूस कॉन्सल जनरल आन्द्रेई जिल्टसोव, सिंगापुर के अजित सिंह, इजराइल के डेविड अकोव, तुर्की के एर्डल साबरी एर्गेन, जापान के कार्यकारी कॉन्सल जनरल वाई. कावटा, जर्मनी के डेपुटी कॉन्सल जनरल गैब्रिएले बोनर, ऑस्ट्रेलिया के सीनियर ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट कमिश्नर जॉन मैड्यू और यूके ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट के सेक्रेटरी हेडेन स्पाइसर से भेंटकर निवेश संबंधी विस्तार से चर्चा की।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today