-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भोपाल के भाजपा पार्षद रवींद्र यति का क्रोधित रूप का वीडियो वायरल, देखें कैसी भाषा का किया इस्तेमाल
भोपाल नगर निगम के भाजपा पार्षद रवींद्र यति का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे क्रोधित होकर लोगों को न केवल धमकियां दे रहे हैं, बल्कि कानून का हवाला देकर लोगों को अपने व्यवहार की रिकॉर्डिंग करने से रोक रहे हैं। महिला के साथ अभद्रता और पुलिस को आदेशित भाषा में कार्रवाई करते भी नजर आ रहे हैं। पढ़िये रिपोर्ट।
भोपाल नगर निगम के कोलार क्षेत्र से पार्षद रवींद्र यति अपने यहां एक बस्ती में पहुंचे थे जहां कुछ समाजसेवी भी पहुंचे थे। पुलिस भी विवाद की वजह से घटनास्थल पर मौजूद थी। बस्ती के लोगों तथा समाजसेवियों के बीच विवाद का एक व्यक्ति वीडियो बना रहा था जिसको लेकर पार्षद रवींद्र यति ने कानून का हवाला देकर उसे रिकॉर्डिंग बंद करने को कहा और जब वह नहीं रुका तो उसे धमकियां देने का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद विवाद और बढ़ गया। समाजसेवी व्यक्तियों में एक महिला ने पार्षद के व्यवहार पर आपत्ति की तो वह उन पर भी बिफर गए।
जान से मारने की धमकी
भाजपा पार्षद रवींद्र यति ने वीडियो बना रहे युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यहां से जा नहीं पाएगा। साथ ही मौजूद पुलिस स्टाफ को वीडियो बना रहे युवक और महिला को गिरफ्तार करने के लिए आदेशित अंदाज में कहा। हालांकि इस घटनाक्रम का वीडियो बाद में वायरल हो गया जिसमें भाजपा पार्षद का धमकी भरा अंदाज साफ नजर आ रहा है।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, police, politics




Leave a Reply