-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
कांग्रेस में लोकसभा और जिला प्रभारी कागजों पर सक्रिय, खजुराहो में नामांकन पर्चा निरस्त होने पर हकीकत सामने आई
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कार्यकारिणी अभी नहीं बनी है जिससे लोकसभा चुनाव में लोकसभा सीटों पर प्रभारी व जिला प्रभारियों की भूमिका ज्यादा महत्वपूर्ण है। मगर खजुराहो लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी के नामांकन पर्चा के निरस्त होने की घटना के दौरान कांग्रेस के ये दोनों महत्वपूर्ण पदों के जिम्मेदार नदारत रहे। कांग्रेस संगठन में काम करने को तैयार बैठे लोगों को महत्व नहीं दिया जा रहा है और ऐसे नेताओं को पदों की बंदरबाट की जा रही है जो पद की जिम्मेदारी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। पढ़िये रिपोर्ट।
लोकसभा चुनाव में 15 साल बाद एकबार फिर ऐसी परिस्थिति बन रही है जहां भाजपा को एक सीट पर प्रमुख विपक्षी दल की चुनौती नहीं मिल रही है। 2009 में विदिशा में जिस तरह कांग्रेस के प्रत्याशी राजकुमार पटेल के बी फार्म को लेकर बनी परिस्थितियों से भाजपा को कांग्रेस की चुनौती समाप्त हो गई थी, उसी तरह इस बार खजुराहो में इंडिया गठबंधन के सीट बंटवारे में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मीरा यादव ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था। मगर एक पेज पर हस्ताक्षर व एक अन्य कारण से उनका नामांकन पर्चा जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरस्त कर दिया।
न लोकसभा प्रभारी दिखे न जिला प्रभारी
नामांकन पर्चा निरस्त होने की गंभीर परिस्थितियां बनने पर मीरा यादव के साथ उनके पति दीपनारायण यादव और कांग्रेस के कटनी के जिला प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी के अलावा कांग्रेस का कोई बड़ा नेता नजर नहीं आया। जबकि कांग्रेस ने खजुराहो लोकसभा सीट पर लोकसभा प्रभारी पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी को बनाया था। वहीं इस सीट पर कटनी के अलावा पन्ना व छतरपुर जिलों की विधानसभा सीटें भी आती हैं जिनके कांग्रेस कमेटियों के जिला प्रभारी अजय टंडन व प्रभूसिंह ठाकुर हैं। पूर्व विधायक अजय टंडन पन्ना के जिला प्रभारी हैं तो पूर्व विधायक प्रभूसिंह ठाकुर छतरपुर जिले के प्रभारी हैं।




Leave a Reply