-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड की आबादी से ज्यादा एक दिन में भारतीय रेलवे ने तीन करोड़ यात्रियों को सेवा दी
भारतीय रेलवे ने त्योहार को देखते हुए कई विशेष ट्रेनों को चलाया था और रेलवे ने चार नवंबर को एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज किया है जो आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त आबादी से भी ज्यादा का है। तीन करोड़ यात्रियों को 24 घंटेके दौरान भारतीय रेलवे ने सेवाएं देकर उनके गंतव्य तक पहुंचाया। पढ़िये रिपोर्ट।
भारतीय रेलवे ने नवरात्रि से लेकर दीपावली-छठपूजा तक विशेष ट्रेनों को चलाया है जो देश के एक कोने से दूसरे कोने तक चलीं। मगर इस दौरान चार नवंबर को भारतीय रेलवे ने एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज किया है जिसमें 24 घंटे के दौरान देशभर में रेलवे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का है। तीन करोड़ यात्रियों को रेलवे ने उनके डिस्टीनेशन वाले स्टेशनों तक पहुंचाया जो आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड की संयुक्त आबादी से भी ज्यादा है। एक करोड़ 20 लाख 72 हजार यात्रियों को उनके लंबी दूरी के गंतव्य स्थानों तक पहुंचाया जिनमें 19.43 लाख रिजर्वेशन वाले यात्री थी और गैर उपनगरीय सेवा के यात्रियों की संख्या एक करोड़ एक लाख 29 हजार रही। इनके अलावा उप नगरीय यातायात सेवा से भी रेलवे ने 180 लाख यात्रियों को उनके डिस्टीनेशन तक पहुंचाया।
36 दिन में साढ़े सात करोड़ यात्री
भारतीय रेलवे द्वारा एक अक्टूबर से 5 नवंबर के दौरान विशेष के माध्यम से गाड़ियों लगभग 7.5 करोड़ यात्रियों को बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच लाया-ले जाया गया। दीपावली-छठपूजा के लिए 7666 विशेष ट्रेनों को चलाया गया जबकि पिछले साल यह संख्या 4429 थी। दीपावली के बाद तीन नवंबर को 207, चार नवंबर को 203, पांच नवंबर को 171 विशेष ट्रेनों का भारतीय रेलवे ने संचालन किया। सात नवंबर को 164 विशेष ट्रेनों चलाए जाने की रेलवे ने तैयारी की है।
Posted in: bhopal, bhopal news, Uncategorized, अन्य, दुनिया, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य, व्यापार
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india




Leave a Reply