-
दुनिया
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
सुप्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक और कवि प्रदीप सरदाना को हिंदी अकादमी का ‘राष्ट्रीय गौरव सम्मान’
जाने माने वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार, कवि और सुप्रसिद्ध फिल्म समीक्षक प्रदीप सरदाना को हिंदी अकादमी मुंबई ने अपने प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया। प्रदीप सरदाना को यह सम्मान उनकी राष्ट्रीय चेतना, सारस्वत साधना, प्रेरक दृष्टिकोण, शिक्षा, समाज तथा काव्य-साहित्य क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
मुंबई में आयोजित इस विशेष समारोह में श्री सरदाना को यह सम्मान वरिष्ठ गीतकार, कवि डॉ धनंजय सिंह, आकाशवाणी के सहायक निदेशक राम अवतार बैरवा, सरदार पटेल विश्वविद्यालय गुजरात के प्रोफेसर और हिंदी विभाग प्रमुख डॉ दिलीप मेहरा एवं हिंदी अकादमी मुंबई के अध्यक्ष डॉ प्रमोद पाण्डेय ने मिलकर प्रदान किया। समारोह में प्रदीप सरदाना ने अपनी कविताओं का भी पाठ किया। उनकी कविता ‘जग की रीत’ को सुन पूरा समारोह तालियों से गूंज उठा।
उल्लेखनीय है प्रदीप सरदाना ने मात्र 13 वर्ष की आयु में अपने लेखन, पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की थी। अभी तक अनेक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित सरदाना के नाम अपने क्षेत्र में किए गए असाधारण कार्यों और विभिन्न उपलब्धियों के कई रिकॉड दर्ज हैं। जिनमें देश के सबसे कम उम्र के संपादक, भारत में टीवी पत्रकारिता की शुरुआत करने के साथ राष्ट्रीय न्यूज चैनल्स पर 4 दिन में 52 घंटे लाइव रहने के रिकॉर्ड प्रमुख हैं। पत्रकारिता के तीनों प्रमुख माध्यम प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल से जुड़े श्री प्रदीप सरदाना लेखकों, पत्रकारों और कलाकारों की पुरानी संस्था ‘आधारशिला’ के अध्यक्ष भी हैं।
Posted in: bhopal, bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, फिल्मी, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य, व्यापार
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india




Leave a Reply