-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
रणजी की रेलवे क्रिकेट टीम में भोपाल मंडल के चार खिलाड़ी, आशुतोष उप कप्तान
रणजी ट्रॉफी के लिए भारतीय रेलवे ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में भोपाल रेल मंडल के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है जिसमें आशुतोष शर्मा को उप कप्तान बनाया गया है। पढ़िये रिपोर्ट।
रणजी ट्रॉफी सत्र 2024-25 के लिये 16 सदस्य की भारतीय रेलवे क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। रेलवे की टीम में भोपाल रेल मंडल के लिए गौरव की बात है कि मंडल के चार खिलाड़ियों को टीम का सदस्य बनाया गया है। आईपीएल में अपना जलवा दिखा चुके आशुतोष शर्मा को भारतीय रेलवे टीम का उप कप्तान भी बनाया गया है। आशुतोष शर्मा ने इस वर्ष आईपीएल में पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व किया था और शानदार विस्फोटक बल्लेबाजी की थी। इससे सभी प्रभावित हुए थे। रणजी ट्रॉफी की भारतीय रेलवे क्रिकेट टीम में आशुतोष के अलावा भोपाल मंडल के आदर्श सिंह, अयान चौधरी और कुणाल यादव का भी चयन हुआ है। उक्त खिलाड़ियों के चयन पर पश्चिम मध्य रेल खेल संघ के अध्यक्ष नितिन चौधरी ,मंडल रेल प्रबंधक भोपाल देवाशीष त्रिपाठी एवं भोपाल मंडल के खेल अधिकारी प्रशांत यादव ने बधाई दी और आने वाले सत्र के लिये शुभकामनायें दी।
Posted in: bhopal, bhopal news, Uncategorized, अन्य, खेल, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india




Leave a Reply