पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब अपने पुराने दोस्तों को याद करते हुए गुनगुना रहे हैं कि अहसान मेरे दिल पर तुम्हारा है दोस्तों….। कुछ महीने पहले तक राजनीतिक व्यस्तता के कारण अपने इन दोस्तों को समय नहीं दे पाने वाले शिवराज आज भोपाल के हमीदिया कॉलेज में पूर्व छात्र सम्मेलन में पहुंचे तो पुराने दिनों की याद करते हुए अपने अंदाज में गाना गुनगुनाया तो दोस्तों ने भी सुर में सुर मिला दिए।
शिवराज सिंह चौहान चार बार मुख्यमंत्री रहने के बाद इन दिनों विधायक के रूप में विधानसभा में बैठ रहे हैं और भाजपा ने उन्हें दक्षिण भारत में पार्टी के विस्तार के लिए विभिन्न कार्यक्रम सौंप रखे हैं। इसके बाद भी वे यदाकदा अब मध्य प्रदेश में अपने आपको व्यस्त करते रहते हैं। कभी पार्टी के स्थानीय कार्यक्रमों में तो कभी निजी स्तर पर कार्यक्रमों में उन्हें समय देने का मौका मिल जाता है। आज वे हमीदिया कॉलेज के अपने पुराने साथियों के बीच पूर्व छात्र सम्मेलन में पहुंचे तो मंच पर उन्हें विशेष स्थान मिल गया। इसके बाद क्या था, उनके मन में अपने पुराने साथियों के लिए ऐसा प्यार उमड़ा कि दिल से उनके लिए गाना निकला। गाना मंच से गाते गाते वे नीचे आ गए और सभी साथियों के बीच गाने को गाने लगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 17 जनवरी का दिन मध्यप्रदेश के लिए सौगात भरा होगा। इस दिन केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी विदिशा जिले में आयोजित कार्यक्रम में 4 - 16/01/2026
मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) ने जबलपुर शहर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी द्वारा 132 के.वी. विनोब - 16/01/2026
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपने क्षेत्रान्तर्गत ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में पीएम सूर्य घर योजना में अब तक कुल 29 हजार 174 उपभोक्ता पंजीकृत हुए हैं। इनके खातों में 227 - 16/01/2026
Leave a Reply