महाकुंभ की भीड़ के कारण 24 ट्रेनें निरस्त तो 12 का मार्ग परिवर्तन, जानिये कौन-कौन सी ट्रेनें प्रभावित

प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचने वाले श्रद्धालुजनों की भीड़ के कारण उत्तर रेलवे ने दो दर्जन ट्रेनों को एक या दो दिन के लिए निरस्त कर दिया है। साथ ही करीब एक दर्जन ट्रेनों का मार्ग बदलकर उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की है। जानिये कौन कौन सी ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल में महाकुंभ मेला-2025 के चलते परिचालनिक कारणों से भोपाल मण्डल से होकर गुजरने वाली निम्नांकित ट्रेने अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेंगी। गाड़ी संख्या 01025 दादर से बलिया 26 फरवरी 2025 को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 01027 दादर से गोरखपुर 25 फरवरी 2025 को नहीं चलेगी। गाड़ी संख्या 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर 26 फरवरी 2025 को निरस्त की गई है। गाड़ी संख्या 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से छपरा 25 फरवरी 2025 को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 11081 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर 26 फरवरी 2025 को नहीं चलेगी। गाड़ी संख्या 12141 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से पाटलिपुत्र 25 एवं 26 फरवरी 2025 को निरस्त की गई है। गाड़ी संख्या 12142 पाटलिपुत्र से लोकमान्य तिलक टर्मिनस 26 एवं 27 फरवरी 2025 को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 12149 पुणे से दानापुर 25 एवं 26 फरवरी 2025 को नहीं चलेगी। गाड़ी संख्या 12321 हावड़ा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 25 एवं 26 फरवरी 2025 को निरस्त की गई है। गाड़ी संख्या 12941 भावनगर टर्मिनस से आसनसोल 25 फरवरी 2025 को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 19045 सूरत से छपरा 23,24,26 फरवरी 2025 को नहीं चलेगी। गाड़ी संख्या 19046 छपरा से सूरत 25,26,28 फरवरी 2025 को निरस्त की गई है। गाड़ी संख्या 19483 अहमदाबाद से बरौनी 22 से 26 फरवरी 2025 तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 19484 बरौनी से अहमदाबाद 24 से 28 फरवरी 2025 को नहीं चलेगी। गाड़ी संख्या 19489 अहमदाबाद से गोरखपुर 25 फरवरी 2025 को निरस्त की गई है। गाड़ी संख्या 19490 गोरखपुर से अहमदाबाद 26 फरवरी 2025 को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 20903 एकता नगर से वाराणसी 25 फरवरी 2025 को नहीं चलेगी। गाड़ी संख्या 20904 वाराणसी से एकता नगर 27 फरवरी 2025 को निरस्त की गई है। गाड़ी संख्या 20961 उधना से बनारस 25 फरवरी 2025 को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 20962 बनारस ,से उधना 26 फरवरी 2025 को नहीं चलेगी। गाड़ी संख्या 22911 इंदौर से हावड़ा 25 फरवरी 2025 को निरस्त की गई है। गाड़ी संख्या 22912 हावड़ा से इंदौर 24, 27 फरवरी 2025 को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 22948 भागलपुर-सूरत 27 फरवरी 2025 को नहीं चलेगी। गाड़ी संख्या 22947 सूरत-भागलपुर 25 फरवरी 2025 को निरस्त की गई है।

ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन
महाकुंभ मेला-2025 के चलते परिचालनिक कारणों से भोपाल मण्डल से होकर गुजरने वाली निम्नांकित ट्रेने अपने प्रारंभिक स्टेशन से निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। इटारसी से बीना होकर वीरांगना लक्ष्मीबाई, झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ और वाराणसी रेल मार्ग से चलने वाली गाड़ियों में गाड़ी संख्या 11033 पुणे से दरभंगा 26 फरवरी, गाड़ी संख्या 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से जयनगर 25 एवं 26 फरवरी, गाड़ी संख्या 12669 पुरट्चि तलैवर डॉ एमजी रामचंद्रन चेन्नई सेंट्रल से छपरा 24 फरवरी, गाड़ी संख्या 20933 उधना से दानापुर 25 फरवरी, गाड़ी संख्या 22183 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से अयोध्या कैंट 26 फरवरी और गाड़ी संख्या 22132 बनारस से पुणे 26 फरवरी शामिल हैं। वाराणसी, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, झांसी, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना और इटारसी होकर जाने वाली ट्रेनों में गाड़ी संख्या 11062 जयनगर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस 25 एवं 26 फरवरी, गाड़ी संख्या 12670 छपरा से पुरट्चि तलैवर डॉ एमजी रामचंद्रन चेन्नई सेंट्रल 26 फरवरी, गाड़ी संख्या 20934 दानापुर से उधना 26 फरवरी, गाड़ी संख्या 22184 अयोध्या कैंट से लोकमान्य तिलक टर्मिनस 27 फरवरी गाड़ी संख्या 22614 अयोध्या कैंट-रामेश्वरम 26 फरवरी और गाड़ी संख्या 22670 पटना से एर्णाकुलम 25 फरवरी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today