-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा
इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच की तो वह वीडियो फर्जी पाया गया। जिस वीडियो को पोस्ट किया गया वह यूपी का सात साल पुराना है और उसमें कुछ लोगों ने एक नाबालिग को पकड़कर धमकाकर बच्चा चोरी का वीडियो बनाया था। पुलिस ने ऐसे भ्रामक तथ्यों के वीडियो पोस्ट करने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी देते हुए फर्जी वीडियो का मामले की वास्तविक स्थिति बताई है। पढ़िए रिपोर्ट।
पिछले दिनों 19 फरवरी को इंस्टाग्राम पर पृथ्वी बन्ना 744 आईडी के उपयोगकर्ता ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें एक नाबालिग युवक को बांधा गया था। उससे कुछ लोग पूछ रहे थे और वह बोल रहा था कि भोपाल के अयोध्या नगर का रहने वाला है। वह वीडियो में कह रहा था कि बच्चे चोरी करने के बाद उनकी किडनी आदि शारीरिक अंगों को निकालकर हमीदिया अस्पताल में बेचते हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद शहर में हर घर में यह बात फैल गई थी कि बच्चे चोरी करने वाले लोग घूम रहे हैं और वे चुराने के बाद उनके अंगों को बेच देते हैं।
पुलिस जांच में यूपी का वीडियो निकला
भोपाल पुलिस ने जब इंस्टाग्राम पर वायरल हुए वीडियो की जांच पड़ताल की तो यह सामने आया कि वह सात साल पुराना है और अगस्त 2019 में इस मामले में यूपी के जालौन में पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई भी की थी। उनके खिलाफ धारा – 323, 342, 504, 506 34 आईपीसी, आईटी एक्ट, एससी एसटी एक्ट बंधक बनाकर मारपीट करने, वीडियो वायरल करने, धमकी देने जैसी धाराओं में एफआईआर हुई थी। उस घटना में यह पाया गया था कि आरोपियों ने मिलकर नशे में बच्चे को पकड़ा और यह कहलवाया कि वह स्वीकार करके कि भोपाल के अयोध्या नगर का रहने वाला है। बच्चा चोरी करके भोपाल के हमीदिया अस्पताल में अंगों को बेचता है। यह तथ्य सामने आने के बाद भोपाल पुलिस ने इंस्टाग्राम की आईडी के उपयोगकर्ता पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
बिना सच्चाई जाने वीडियो शेयर नहीं करें
इस घटना के बाद भोपाल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे भ्रामक जानकारी वाले वीडियो या किसी भी प्रकार की जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करें। कोई जानकारी या वीडियो आप शेयर करें या फार्वड करें तो उसकी सच्चाई आवश्यक जान लें, अन्यथा आप भी अपराधिक घटना में सह भागीदार बन सकते हैं।
Posted in: bhopal, bhopal news, desh, Uncategorized, अन्य, आपकी आवाज, हमारी कलम, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य, स्वास्थ
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, crime, india, madhya pradesh . india, police




Leave a Reply