-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
दिग्विजय का ईवीएम के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर कूच, अनुमति रद्दे होने के बाद भी पहुंची भीड़
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से चुनाव कराए जाने को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, उदित राज, दीपक बाबरिया ने लोकतंत्र के लिए खतरा बताते दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। अनुमति रद्द होने के बावजूद पहुंची भीड़ के साथ दिग्विजय सिंह ने बैरिकेट्स फांदकर गिरफ्तारी दी। देखिये रिपोर्ट।
ईवीएम से चुनाव कराए जाने में धांधली के आरोप लगाने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह अब सड़क पर उतर आए हैं। डॉ. उदित राज जो परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, भी ईवीएम से मतदान कराए जाने के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे हैं। उनके आव्हान पर गुरुवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर सत्याग्रह का आयोजन किया था लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसे किसान आंदोलन की वजह से अनुमति देने से इनकार कर दिया था।
अनुमति रद्द होने के बाद भी आंदोलन
ईवीएम से मतदान कराए जाने को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए दिल्ली में दिग्विजय सिंह, उदित राज और कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया आदि कांग्रेसजनों ने सत्याग्रह की अनुमति रद्द होने के बाद भी यूथ कांग्रेस कार्यालय से जंतर मंतर की ओर प्रदर्शन के लिए कूच किया। दिल्ली पुलिस ने बैरिकेट्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया लेकिन दिग्विजय सिंह ने उन्हें फांदकर गिरफ्तारी दी तो ईवीएम के खिलाफ जत्थे के जत्थे गिरफ्तारी देने के लिए वहां जमा हो गए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए ईवीएम के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, madhya pradesh . india, politics




Leave a Reply