-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
दिग्विजय-कमलनाथ देंगे साढ़े पांच लाख चंदा, कांग्रेस ने तय की कार्यकर्ता से लेकर सांसद तक की चंदे की राशि
कांग्रेस अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अपने सांसद-विधायक-महापौर-पार्षद से लेकर कार्यकर्ता तक से चंदा वसूल रही है। पार्टी ने इसके लिए बाकायदा न्यूनतम राशि भी तय कर दी है। पढ़िये रिपोर्ट।
कांग्रेस के केंद्र में दस साल से सत्ता से दूर रहने तथा सीमित राज्यों में सरकारें बचने की वजह से आर्थिक रूप से कमजोर होती नजर आ रही है और अब उसने अपने जनप्रतिनिधियों ही नहीं कार्यकर्ताओं से न्यूनतम चंदा देने के लिए पत्र जारी कर दिया है। सांसद, विधायक और महापौरों के लिए पार्टी ने चंदे की राशि एक लाख 38 हजार रुपए तय की है तो जिला कांग्रेस अध्यक्ष, विधानसभा चुनाव 2023 के प्रत्याशियों, एआईसीसी के प्रतिनिधियों, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, नगर निगम के पार्षद, नगर निगम अध्यक्ष, मोर्चा-संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, विभाग अध्यक्षों और जिला पंचायत-जनपद अध्यक्षों के लिए 13800 रुपए न्यूनतम चंदा तय किया गया है। इसके अलावा ब्लाक अध्यक्ष, पीसीसी के प्रतिनिधि, नगर पालिका निगम के पार्षद, नगर पालिका निगम चुनाव 2022 के प्रत्याशी, मोर्चा-संगठन, विभाग के जिला अध्यक्ष, जिला-जनपद सदस्य और मंडलम-सेक्टर के अध्यक्षों के लिए यह राशि 1380 रुपए तो बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता के लिए 138 रुपए चंदा निर्धारित किया गया है।
दिग्विजय-कमलनाथ के परिवार से सबसे ज्यादा चंदा
कांग्रेस के निर्धारित न्यूनतम चंदे की राशि के हिसाब से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व कमलनाथ के परिवार से दो लाख 76 हजार-दो लाख 76 हजार रुपए की सबसे ज्यादा राशि पार्टी को मिलने की संभावना है। दिग्विजय सिंह के परिवार में उनके भाई-भतीजे-भांजे से भी न्यूनतम चंदा पार्टी के खाते में जमा होगा। इसी तरह भूरिया के परिवार से भी डेढ़ लाख से ज्यादा चंदा पार्टी को मिलेगा तो अकील के परिवार से भी इतनी ही राशि कांग्रेस के कोष में जमा होगी।




Leave a Reply