-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
मध्य प्रदेश में चार अपर सचिव होने के बाद भी आईएएस बनाए गए राज्यसभा चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर
राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारी को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है जबकि मध्य प्रदेश विधानसभा में चार अपर सचिव हैं। जबकि कुछ राज्यों की विधानसभा के संयुक्त सचिव रिटर्निंग ऑफिसर बनाए गए हैं। मध्य प्रदेश में विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह के रिटायर ऑफिसर होने के कारण प्रमुख विपक्षी दल के विधायक दल के उप नेता हेमंत कटारे के रिटर्निंग ऑफिसर बनाए जाने पर आपत्ति के बाद श्रमायुक्त संजय गुप्ता को भारत निर्वाचन आयोग ने आरओ बनाया है। पढिये रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया आठ फरवरी से शुरू हो गई है जिसके लिए मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय से बाहर के अधिकारी को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्रमायुक्त को निर्वाचन आयोग ने दो दिन पहले रिटर्निंग ऑफिसर बनाया है जो चुनाव संपन्न कराएंगे और उनकी सहायता के लिए असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर मध्य प्रदेश विधानसभा के अपर सचिव बीडी सिंह परस्ते को जिम्मेदारी दी गई है।
चार राज्यों में संयुक्त सचिव रिटर्निंग ऑफिसर
मध्य प्रदेश के अलावा देश के 14 राज्यों में राज्यसभा के चुनाव होने जा रहे हैं जिनके लिए मध्य प्रदेश के साथ रिटर्निंग ऑफिसरों की घोषणा कर दी गई है। इनमें मध्य प्रदेश सहित चार राज्यों हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व ओड़िसा ऐसे हैं जहां भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। मध्य प्रदेश विधानसभा में चार अपर सचिव बीडी सिंह परस्ते, वीरेंद्र सिंह, उमेश शर्मा व पुनीत श्रीवास्तव होने के बाद भी आईएएस अधिकारी को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है जबकि आयोग ने इसी चुनाव में आंध्रप्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, उत्तराखंड की विधानसभा के संयुक्त सचिवों और महाराष्ट्र में प्रभारी सचिव को यह जिम्मेदारी दी है।




Leave a Reply