-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
पांच साल की मासूम से दुष्कर्म और फिर हत्या करने वाले को फांसी, मां-बहन को दो-दो साल की जेल
छह महीने पहले भोपाल के ईदगाह हिल्स में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और फिर हत्या करने वाले युवक को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। दोषी युवक की मां और बहन को भी कोर्ट ने दो-दो साल की सजा सुनाई है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पुराने शहर में ईदगाह हिल्स पर छह महीने पहले 24 सितंबर 2024 को पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी जिसमें एक युवक ने न केवल उसके साथ दुष्कर्म किया बल्कि उसकी हत्या भी कर दी थी। बच्ची के शव को ईदगाह हिल्स की एक बहुमंजिला इमारत में छिपा दिया गया था। इस मामले में युवक अतुल निहाले का साथ उसकी मां बसंती और बहन चंचल ने भी दिया। मां और बहन ने घटना के बाद मामले को छिपाने के लिए अतुल का साथ देते हुए साक्ष्यों को मिटाए।
विशेष न्यायाधीश कुमुदिनी पटेल की कोर्ट में छह महीने पुराने इस मामले की सुनवाई चल रही थी। 10 मार्च को अदालत ने उसकी सुनवाई पूरी की और आज इसमें सजा पर फैसला सुनाया है। इस मामले की पुलिस ने विवेचना के बाद दिसंबर महीने में चालान पेश कर दिया था जिसमें डीएनए टेस्ट रिपोर्ट, मेडिकल रिपोर्ट सहित कई दस्तावेज पेश किए गए। साथ ही बच्ची के परिजनों, डॉक्टरों व पुलिस कर्मचारियों को गवाह के रूप में पेश किया था।
Posted in: bhopal, bhopal news, desh, Uncategorized, अन्य, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य, स्वास्थ
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, crime, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, police




Leave a Reply