-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट करते हुए ऐसा भयभीत कर दिया कि उनका बैंक बैलेंस ही साफ हो गया और जब तक बुजुर्ग दंपति को बैंक अधिकारी समझाते तब तक उनके ढाई करोड़ रुपए जा चुके थे। पढ़िये रिपोर्ट।
डिजिटल दुनिया में इन दिनों बुजुर्ग अलग थलग होते जा रहे हैं और यही वजह से वृद्धाश्रमों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बच्चे पढ़-लिखने के बाद नौकरी के लिए दूर चले जाते हैं और बुजुर्ग माता पिता व अभिभावक अपने गृहनगर में अकेले रह जाते हैं। इसका फायदा अब साइबर ठग उठाने लगे हैं और बुजुर्ग जाने अनजाने में किसी से बात करने की चाह में ऐसे ठगों के चंगुल में फंस जाते हैं। ताजा मामला ग्वालियर का है जहां एयरफोर्स से रिटायर्ड एक बुजुर्ग और उनकी पत्नी को साइबर ठगों ने फंसा लिया।
एयरफोर्स से रिटायर्ड नारायण महादेव उनकी पत्नी को साइबर ठगों ने जनवरी के अंतिम सप्ताह से अपने जाल में उलझा रखा था। बुजुर्ग दंपति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर सीबीआई, ईडी के नाम पर कॉल किए। उन्हें ऐसा डराया कि वे जैसा वे कहते गए उन्होंने कराने में अपने आपको सुरक्षित महसूस किया। सीबीआई, ईडी के नाम पर कॉल कर उन्हें जेल भेजने की धमकियां दी गईं और पैसे अपने खातों में डलवाते गए। नारायण महादेव के बचत खाते ही नहीं उनकी एफडी को अवधि खत्म होने के पहले ही खत्म कराकर उसकी राशि भी अपने खातों में ट्रांसफर करा ली। नारायण महादेव के बैंक के अधिकारियों को कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने बुजुर्ग दंपति से चर्चा की और जब डिजिटल अरेस्ट की बात सामने आई तो पुलिस के पास जाने की सलाह दी। मगर तब तक बुजुर्ग दंपति के खातों से ढाई करोड़ की राशि साइबर ठगों ने अपने खातों में ट्रांसफर करा ली थी। पुलिस ने जिन खातों में बुजुर्ग दंपति की राशि ट्रांसफर हुई उनको होल्ड पर डलवा दिया है। अब देखना यह है कि बुजुर्ग दंपति को उनकी राशि मिलती है या साइबर ठग उसे हजम करने में कामयाब हो जाएंगे।
Posted in: bhopal, bhopal news, desh, Uncategorized, अन्य, आपकी आवाज, हमारी कलम, दुनिया, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, crime, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, police




Leave a Reply