राम की भक्ति में डूबा देश, नर्मदापुरम में राम नाम से स्कूल की अटैंड्स

इन दिनों पूरा देश राम की भक्ति में डूबा है और सरकारी दफ्तर हो या घर, राम नाम का जाप चल रहा है। ऐसे में स्कूलों के नन्हें-मुन्ने बच्चे भी ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल में अपनी उपस्थिति के दौरान राम नाम का जाप करते सुनाई देने लगे हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

अयोध्या में राम मंदिर आकार लेता जा रहा है और यहां भगवान प्रभु राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का दिन नजदीक आता जा रहा है। जैसे-जैसे यह नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे देशभर में राम की भक्ति का माहौल बनता जा रहा है। उठते-बैठते, सोते-जागते, दफ्तर-घरों में राम नाम की गूंज होने लगी है और अब स्कूल भी इससे अछूे नहीं रहे हैं। एक ताजा वीडियो सामने आया है जो मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले का है। यहां समेरिटंस ग्रुप के जिले के सभी स्कूलों में राम नाम नन्हें-मुन्ने बच्चों से लेकर बड़े बालक-बालिकाओं तक के मुंह निकल रहा है।
अटैंड्स जयश्री राम के उद्घोष से
समेरिटंस ग्रुप के विद्यालयों में तो सप्ताह भर रामोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत समूह के सोहगपुर स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चे अब अपनी उपस्थिति के दौरान “यस सर” या “यस मैम” बोलने के स्थान पर “जयश्री राम” बोल रहे हैं। विद्यालय की इस पहल का अभिभावक और नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है। ग्रुप के डायरेक्टर डॉ आशुतोष शर्मा ने बताया कि संस्था के सभी स्कूलों में संस्कृति और धर्म से जुड़े संस्कार दिए जाते हैं इसलिए संस्थान में इस तरह की गतिविधियां होती रहती हैं। इन दिनों सम्पूर्ण भारत ही नही विश्व मे रामोत्सव मनाया जा रहा है तो संस्थान भी भाव विभोर हैं। उपस्थिति लेने की यह पहल वहां की प्राचार्य पिंकी झा ने की है, जो प्रशंसनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today