-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान सम्मेलनों की शुरूआत भोपाल से होने जा रही है जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उपस्थित रहेंगे। पढ़िये रिपोर्ट।
अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड को लेकर संसद में कांग्रेस के विरोध के बाद अब किसानों का साथ लेने की तैयारी की जा रही है जिसके लिए कांग्रेस द्वारा किसान संगठनों के साथ मिलकर किसान सम्मेलनों का आयोजन करने का फैसला लिया गया है। किसान सम्मेलनों की शुरुआत कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से करने का निर्णय लिया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 फरवरी को कांग्रेस किसान संगठनों के किसान सम्मलेन आयोजित किया जा रहा है। इस किसान सम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे व नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद सात मार्च को महाराष्ट्र के यवतमाल और फिर मार्च में ही राजस्थान के श्रीगंगानगर में होगा।
छह राज्यों के साथ बैठक में फैसला
दिल्ली में शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी के साथ हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, जम्मू कश्मीर के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक हुई। बैठक में मध्य प्रदेश सहित हिमाचल प्रदेश. राजस्थान, महाराष्ट्र व बिहार के कांग्रेस अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के अलावा जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री शामिल हुए। बैठक में फैसला लिया गया कि लोकसभा के बजट सत्र की नौ मार्च से शुरू होने वाली शेष बैठकों के पहले किसान सम्मेलनों का आयोजन कर उनमें मक्का, कपास, सोयाबीन, फल व मेवा किसानों का अमेरिकी ट्रेड डील से पड़ने वाले विपरीत असर को लेकर चर्चा की जाएगी।
Posted in: bhopal, bhopal news, desh, Uncategorized, अन्य, आपकी आवाज, हमारी कलम, दुनिया, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य, व्यापार
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, politics




Leave a Reply