-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
जल जीवन मिशन के कामों में कमीशनखोरी, साढ़े तीन फीसदी Bribe
सरकार सब ग्रामीणों को नल से पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन से काम करा रही है मगर सरकारी विभाग इसमें भी साढ़े तीन फीसदी की कमीशनखोरी खुलेआम कर रहे हैं। सागर में इसी काम को कर रहे एक ठेकेदार से कार्यपालन यंत्री ने साढ़े तीन फीसदी कमीशन मांगा और पहली किश्त अपने ड्राइवर के माध्यम से डेढ़ लाख रुपए ले रहा था तभी लोकायुक्त पुलिस ने धरदबोचा। पढ़िये रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जल जीवन मिशन का काम चल रहा है और इसके लिए कई ठेकेदार काम कर रहे हैं जिनमें से एक शैलेष कुमार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में मिशन का काम कर रहा है। शैलेष कुमार 2022 से मिशन का काम कर रहा है। मिशन के अधूरे कामों का पुनरीक्षण हुआ था जिसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सागर के प्रभारी कार्यपालन यंत्री संतोषी लाल बाथम ने ठेकेदार से सहमति मांगी थी। शैलेष कुमार ने अधूरे कामों की सहमति देते हुए बिल ऑफ क्वांटिटी की राशि दो करोड़ 16 लाख 52 हजार रुपए की एफडीआर कर शासन को राशि जमा कर दी थी।
बाथम ने साढ़े तीन फीसदी कमीशन मांगा
ठेकेदार शैलेष कुमार से प्रभारी कार्यपालन यंत्री संतोषी लाल बाथम ने उसके पुराने बिलों व अधूरे कामों के कार्य आदेश जारी करने के लिए साढ़े तीन फीसदी कमीशन के रूप में छह लाख रुपए की रिश्वत मांगी। रिश्वत की पहली किश्त के रूप में डेढ़ लाख रुपए शैलेष कुमार से आज देने की बात हुई मगर ठेकेदार ने इस रिश्वतखोरी की पोल खोलने के लिए लोकायुक्त पुलिस का सहारा लिया। उसने सागर के लोकायुक्त एसपी को शिकायत की तो उन्होंने उसका सत्यापन कराने के लिए बुधवार को संतोषी लाल बाथम और उसके ड्राइवर फूल सिंह यादव को रिश्वत की पहली किश्त डेढ़ लाख रुपए लेते हुए पकड़ लिया। अब लोकायुक्त पुलिस प्रभारी कार्यपालन यंत्री संतोषी लाल बाथम के घर व कार्यालय की तलाशी करने में जुटी है जिससे उसके कार्यालय में काम करने वाले ठेकेदारों के बिल व अन्य फाइलों और उनके प्रभार वाले कामों की लंबित फाइलों के पेंडिंग होने के कारणों का पता लगाया जा सके।
Posted in: bhopal, bhopal news, desh, Uncategorized, अन्य, आपकी आवाज, हमारी कलम, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य, व्यापार
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, crime, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, police




Leave a Reply