-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
ब्याज पर पैसा चलाता था सहकारी समिति सेल्समेन, लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा तो दूसरों की 10 से ज्यादा रजिस्ट्रियां मिलीं
मध्य प्रदेश में लोकायुक्त पुलिस द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई में शनिवार को छतरपुर की एक सहकारी समिति के सेल्समेन के यहां ब्याज से पैसा चलाने के कारोबार के कई दस्तावेज मिले। सेल्समेन की अनुपातहीन संपत्ति के रूप में करीब 213 फीसदी ज्यादा संपत्ति के रिकॉर्ड मिले हैं। पढ़िये कौन है सेल्समेन और लोकायुक्त पुलिस का क्या रहा एक्शन।
छतरपुर के खजुराहो क्षेत्र में सहकारी समिति धवाड़ है जिसमें अरुण कुमार गुप्ता सेल्समेन है। उसके खिलाफ अनुपातहीन संपत्ति की लोकायुक्त पुलिस सागर को शिकायत मिली थी जिसके सत्यापन के बाद एसपी योगेश्वर शर्मा ने शनिवार को डीएसपी मंजूसिंह, निरीक्षक अभिषेक वर्मा, रणजीत सिंह के साथ दस सदस्यीय दल को छापे के लिए अरुण कुमार गुप्ता के ठिकानों पर भेजा।
ब्लैंक चेक-दूसरों की रजिस्ट्रियों के दस्तावेज मिले
लोकायुक्त पुलिस ने अलसुबह जब अरुण कुमार गुप्ता के यहां छापे की कार्रवाई शुरू की तो उसके यहां कई लोगों के नाम के ब्लैंक चैक मिले। इनके बारे में जानकारी जुटाने पर लोकायुक्त पुलिस को पता चला कि वह ब्याज पर पैसा चलाता है और वसूली के लिए उधार लेने वालों से हस्ताक्षर कराकर ब्लैंक चैक ले लेता था। कई चैक बुक और पास बुकें भी मिली हैं। साथ ही उसके यहां 10 से ज्यादा दूसरों की रजिस्ट्रियां भी मिली हैं जो उधार देने वालों की बताई जा रही हैं। चार बैंक खातों के बारे में पता चला है जिनके बारे में बैंक खुलने पर ज्ञात हो सकेगा कि उनमें सेल्समेन का कितना पैसा है। इसके अलावा घर में विलासिता की कई चीजें भी मिली हैं। देरशाम तक चली कार्रवाई में अरुण कुमार गुप्ता सेल्समेन की 213 फीसदी ज्यादा संपत्ति पाई गई है।
Posted in: bhopal, bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य, व्यापार
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, police




Leave a Reply