-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
मुख्यमंत्री यादव व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दीपावली पर लक्ष्मी पूजन कर प्रदेशवासियों व कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में दीपावली के अवसर पर माता लक्ष्मी का पूजन कर प्रदेशवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा सनातन संस्कृति में हर दिन एक नया पर्व व त्योहार होता है, यही तो हमारी सनातन संस्कृति है। सनातन संस्कृति के पर्व व त्योहार से जनता के कल्याण का मार्ग निकलता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार भारतीय संस्कृति को ताकत देने का कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति में हर पर्व व त्योहार की अलग महत्ता है। भगवान श्रीकृष्ण से जनता के कल्याण के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी एक अंगुली में धारण कर लिया था। गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति से जोड़ने का कार्य करती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पशुपालन मंत्रालय को दुग्ध उत्पादन को लेकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मध्यप्रदेश में भी गौपालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। दुग्ध उत्पादन से खेती और पशुपालन से जुड़े किसानों को फायदा होगा। गोबर से प्राकृतिक खाद भी मिलेगी और उससे सीएनजी भी बनाई जा रही है।
मध्यप्रदेश लगातार प्रगति कर रहा- विष्णुदत्त शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है। भाजपा परिवार ने प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार सनातन संस्कृति को लगातार ताकत देने का कार्य कर रही है। दशहरे पर शस्त्र पूजन हो या दीपावली का त्योहार भाजपा सरकार जनता के साथ जुड़कर त्योहार को मनाने का उत्साह और बढ़ा रहीहै। गोवर्धन पूजन भी सरकार करा रही है। सभी जनप्रतिनिधि गौशालाओं में जाकर गोवर्धन पूजन करेंगे, इससे हमारी संस्कृति को और बल मिलेगा। प्रदेश की जनता सनातन से गोवर्धन पूजा करती आ रही है, अब मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार भी इसमें सहभागिता करेगी।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक रामेश्वर शर्मा, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र शर्मा, पूर्व सांसद आलोक संजर, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा, गुलरेज शेख, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, कैलाश मिश्रा, गिरीश शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Posted in: bhopal, bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, धर्म व संस्कृति, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india




Leave a Reply