-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
उज्जैन में मुख्यमंत्री निवास, रजिस्ट्रार रेसिडेंस का कायाकल्प कर बनाया जा रहा सीएम हाउस
मध्य प्रदेश में अब दो मुख्यमंत्री निवास होंगे। राजधानी भोपाल के अलावा उज्जैन में भी सीएम हाउस बनाया जा रहा है जो विश्वविद्यालय के कुलसचिव निवास को नया रूप देकर तैयार हो रहा है। पढ़िये रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश में अब दो राजभवन की तरह दो मुख्यमंत्री निवास भी होंगे। जिस तरह गरमियों में कभी पचमढ़ी में वीवीआईपी जाते थे और उनके लिए वहां ऐतिहासिक बिल्डिंग को राजभवन नाम दे दिया गया था। उसी तरह अब उज्जैन के डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद वहां भी मुख्यमंत्री निवास बनकर तैयार हो रहा है। यह सीएम हाउस भोपाल जितना बड़ा तो नहीं होगा लेकिन उसके भीतर वही सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के निवास को मुख्यमंत्री निवास का नाम दिया जा रहा है।
चल रही जोरों से तैयारी
उज्जैन के विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार निवास का कायाकल्प कर मुख्यमंत्री निवास बनाने की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। फर्नीचर से लेकर क्राकरी और गार्डन में क्यारियों की रंगाई-पुताई से लेकर बंगले के रंगरोगन तक में मजदूर लगे हैं। डॉ. मोहन यादव व मुख्यमंत्री निवास की नेमप्लेट लिखकर तैयार है और कुलसचिव की नेमप्लेट को निकालकर उसे लगाया जा रहा है।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, politics




Leave a Reply