-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
मुख्यमंत्री का पत्रकार बीमा योजना में बढ़ी हुई प्रीमियम का भार सरकार द्वारा उठाए जाने का ऐलान
मध्य प्रदेश के पत्रकारों की बीमा योजना में बीमा कंपनी द्वारा प्रीमियम बढ़ाए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को ऐलान किया कि बढ़े हुए प्रीमियम की राशि का आर्थिक भार राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने एक्स पर यह ऐलान किया। पढ़िये रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक्स पर दिए संदेश में कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ होते हैं जो दिन-रात एक करके विषम परिस्थितियों में देश और समाज की सेवा करते हैं। विभिन्न पत्रकार संगठनों द्वारा पत्रकार बीमा योजना में बीमा कंपनी द्वारा प्रीमियम बढ़ाए जाने का विषय संज्ञान में लाया गया था। इस पर निर्णय लिया है कि पत्रकार बीमा योजना में बीमा कंपनी द्वारा प्रीमियम की दरों में की गई वृद्धि का भार राज्य सरकार उठाएगी। प्रदेश के पत्रकारों से गत वर्षों की तरह ही प्रीमियम लिया जाएगा। इसी के साथ पत्रकार बीमा योजना में फॉर्म भरने के लिए निर्धारित तिथि 20 सितम्बर से बढ़ाकर 25 सितम्बर की जायेगी।
Posted in: bhopal, bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india




Leave a Reply