-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
CM के विधानसभा क्षेत्र बुदनी के कई नेता कांग्रेस में शामिल, बिसेन के विरोधी EX MP भगत भी कांग्रेस में आए
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नजदीक आने की वजह से दलबदल करने वाले नेताओं की संख्या बढ़ गई है। ऐसे असंतुष्टों का झुकाव अब तक कांग्रेस की तरफ ज्यादा दिखाई दे रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुदनी से भी अब नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। पढ़िये रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री शिवराज के विधानसभा क्षेत्र बुदनी व बालाघाट से भाजपा नेता जिस मंच पर भाजपा को छोड़ने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए वहां सीएम के साले संजय मसानी खड़े थे। भाजपा छोड़ने वाले नेता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की राजनीति को जब कोस रहे थे तो मसानी मुस्कुराते हुए मंच पर देखते रहे। कुछेक मर्तबा उन्होंने जीजाजी को बोले गए शब्दों पर अपने हावभाव न दिखाने की दृष्टि से मंच के पीछे की तरफ देखकर चेहरा छिपाने की कोशिश भी की।
आज ये नेता कांग्रेस में आए
आज जिन्होंने कांग्रेस में सदस्यता ली उनमें हाल ही में मंत्री बने गौरीशंकर बिसेन के क्षेत्र के पूर्व सांसद बोध सिंह भगत व बुदनी क्षेत्र के राजेश पटेल भाजपा नेता शामिल हैं। इन लोगों ने मसानी के सामने सीएम को धोखे से सरकार बनाने और झूठे वादे करने वाला नेता बताया। बुदनी के भाजपा नेता गाड़ियों के काफिले के साथ भोपाल पहुंचे। भगत-पटेल के अलावा सीएम शिवराज के सलाहकार के भतीजे भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, madhya pradesh, madhya pradesh . india, politics




Leave a Reply