-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
2019 में चौकीदार तो अब 2024 में मोदी का परिवार चला, सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में मोदी…मोदी
पटना में विपक्षी गठबंधन की महारैली में लालू यादव के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार पर सवाल खड़ा किए जाने को भाजपा ने मोदी का परिवार अभियान चला दिया है। मगर मोदी विरोधियों ने भाजपा के इस अभियान की टक्कर में मोदी को टारगेट करते हुए जो अभियान चलाए वे सोशल मीडिया पर मोदी का परिवार के टक्कर में आ गए हैं। पढ़िये रिपोर्ट।
विपक्षी गठबंधन की पटना में महारैली में रविवार को राजद नेता लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवारवाद पर लगाए जाने वाले आरोपों का जवाब देते हुए मोदी से परिवार को लेकर सवाल किया था। इसकी सोमवार को भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और देशभर में अभियान के रूप में मोदी का परिवार चलाया। हर छोटे-बड़े भाजपा नेता ने अपने ट्विटर आईडी के बायो में नाम के साथ मोदी का परिवार जोड़ लिया है। साथ ही सभी सोशल मीडिया माध्यमों पर प्रधानमंत्री मोदी के मोदी का परिवार का प्रचार की शुरुआत की।
सीएम डॉ. यादव-वीडी शर्मा ने बदला बायो
मध्य प्रदेश में मोदी का परिवार अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने ट्विटर आईडी पर नाम के परिचय में इसे जोड़कर शुरुआत की है। मंत्री, विधायक, सांसद, सांसद प्रत्याशी, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री से लेकर भाजपा के लगभग सभी नेताओं ने अपनी-अपनी ट्विटर आईडी पर मोदी का परिवार जोड़कर लालू यादव के सवाल का जवाब दिया है। इस कड़ी में कुछ नेताओं के ट्विटर एकाउंट पर अभियान दिखाई नहीं दिया जिसमें पूर्व मंत्री विधायक अजय विश्नोई शामिल हैं। मध्य प्रदेश में विश्नोई के अलावा देश के अन्य नेताओं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन सिंह, लोकसभा चुनाव प्रत्याशी बनाए जाने के बाद चुनाव लड़ने से इनकार करने वाले फिल्म अभिनेता पवन सिंह के ट्विटर एकाउंट पर मोदी का परिवार अभियान नजर नहीं आया।
मोदी का परिवार का काउंटर विपक्ष ने ऐसे दिया
भाजपा के मोदी का परिवार अभियान का विपक्ष सहित मोदी के विरोधियों ने ट्विटर पर दो तरह से काउंटर किया है। मोदी का परिवार के सामने उन्होंने मोदी के गं… व गेट….मोदी से काउंटर किया है। ट्विटर पर मोदी का परिवार की तरह मोदी विरोधियों के काउंटर भी ट्रेंडिंग में हैं। एक काउंटर दक्षिण भारतीय भाषा में है जो वहां ट्रेंड कर रहा है।
2019 की तरह मोदी टारगेट
विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2019 की तरह 2024 में भी टारगेट बनाना शुरू कर दिया है। राहुल गांधी ने 2019 में चौकीदार….है, पुकार कर मोदी को टारगेट किया था जिसके खिलाफ बाद में अदालत में भाजपा गई थी और राहुल गांधी को माफी मांगना पड़ी थी। इस बार लालू यादव ने मोदी के परिवार को टारगेट बना दिया है।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, politics




Leave a Reply