-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
GST के इनपुट टैक्स क्रेडिट को रिलीज करने CGST अधीक्षक ने मांगी रिश्वत, CBI ने पकड़ा
इंदौर में सेंट्रल जीएसटी के एक अधिकारी ने इनपुट टैक्स क्रेडिट को रिलीज करने के लिए 15 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की तो सीबीआई ने जाल बिछाकर उसे गुरुवार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। सीजीएसटी अधिकारी के रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद उसके कार्यालय व आवास पर सीबीआई ने तलाशी शुरू कर दी है। पढ़िये रिपोर्ट।
इंदौर में सीजीएसटी कार्यालय के अधीक्षक केपी राजन के पास इनपुट टैक्स क्रेडिट का एक प्रकरण लंबित था। इनपुट टैक्स क्रेडिट को सीजीएसटी में अनब्लॉक कर रिलीज करना होता है जिसमें अधीक्षक राजन को कार्रवाई करना होती है। एक मामले में केपी राजन ने संबंधित व्यक्ति से इनपुट टैक्स क्रेडिट को अनब्लॉक कर रिलीज करने के लिए रिश्वत की मांग की। इसकी सीबीआई में शिकायत करने वाले व्यक्ति ने अधिकारियों को बताया कि उससे राजन ने 15 हजार रुपए देने के बाद इनपुट टैक्स क्रेडिट रिलीज करने की बात कही थी और शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद सीबीआई ने गुरुवार को योजनाबद्ध ढंग से केपी राजन को रिश्वत लेते हुए पकड़ा।
रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद छापे
सीबीआई ने सीजीएसटी इंदौर के अधीक्षक केपी राजन को रिश्वत लेते पकड़ने के बाद उनके कार्यालय और आवास पर तलाशी शुरू कर दी है। ऑफिस और आवास पर तलाशी में अभी क्या मिला है, इस बारे में सीबीआई ने कोई विस्तृत जानकारी शेयर नहीं की है लेकिन बताया जाता है कि कई संदिग्ध दस्तावेज राजन के यहां से मिले हैं।
Posted in: bhopal, bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य, व्यापार
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, crime, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india




Leave a Reply