-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में नर्सिंग घोटाले की गूंज से शुरुआत, सारंग विपक्ष के टारगेट पर
मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले के बाद दूसरे बड़े फर्जी नर्सिंग कॉलेज स्कैम विधानसभा के बजट सत्र में सत्ता पक्ष की घेराबंदी के लिए विपक्ष के निशाने पर है। विपक्ष ने नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े में तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की सदन के भीतर और बाहर घेराबंदी की तैयारी कर रखी है। पढ़िये रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश के नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े का खुलासा अदालत में पेश की गई एक रिपोर्ट थी जिसमें कई ऐसे कॉलेजों के नाम सामने आए थे जिनका न तो इंफ्रास्ट्रक्टर कुछ था, न ही कई धरातल पर ही मौजूद थे। इसमें सीबीआई के अधिकारियों की कॉलेजों के संचालकों के साथ सांठगांठ का खुलासा हुआ तो सीबीआई ने गहन जांच शुरू की जिसके पहले नर्सिंग रजिस्ट्रेशन कौंसिल की दो रजिस्ट्रारों को बर्खास्त कर दिया गया। मगर फर्जीवाड़े की परतों को खोलने वाले व्हीसिलब्लोअर रवि परमार ने घोटाले के सूत्रधार के रूप में तत्कालीन मंत्री विश्वास सारंग की भूमिका अहम बताई और मेडिकल विश्वविद्यालय के कुलपति-रजिस्ट्रार पर भी एक्शन की मांग कर रहे हैं। सदन के बाहर युवा कांग्रेस और सारंग के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले डॉ. महेंद्र सिंह चौहान इस मुद्दे पर पर आंदोलन के लिए तैयार है तो सदन के भीतर कांग्रेस विधानसभा के बजट सत्र में घेराबंदी करने जा रही है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने इस मुद्दे पर विधानसभा के बजट सत्र में घेरने की पार्टी की आक्रामक रणनीति के बारे में बताया।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, police, politics




Leave a Reply