-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी
एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के लोगों के सिर फूट गए तो पत्रकारों को भी चोटें आईं। पढ़िये रिपोर्ट।
कांग्रेस ने एआई समिट का विरोध करने के लिए अर्द्धनग्न होकर जिस तरह प्रदर्शन किया था, उसे भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि को खराब करने का कृत्य बताते हुए शनिवार को मध्य प्रदेश में कांग्रेस के जिला कार्यलायों पर प्रदर्शन का ऐलान किया था। इसको लेकर पुलिस की तैयारी भी थी लेकिन प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के इंदौर और भोपाल के कार्यालयों क पहुंच गए। इससे तनावपूर्ण स्थिति बनी और दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। कांग्रेस कार्यकर्ता भी लाठी और डंडों के साथ अपने कार्यालयों के सामने खड़े हो गए।
इंदौर में कांग्रेस कार्यालय पर पत्थरबाजी
इंदौर में कांग्रेस जिला कार्यालय के सामने ऐसी स्थिति बनी कि पुलिस ने दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए धकेलने की कोशिश की मगर पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस भी अपने आपको बचाती हुई नजर आई। कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर पत्थर फेंके। भाजपा ने राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की तो कांग्रेस कार्यकर्ता पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इस दौरान इंदौर कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष व पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े एक भाजपा महिला नेता को गंभीर चोट आई तथा कुछ अन्य लोग भी घायल हुए।
पीसीसी के गेट पर चढ़े भाजपा नेता
भोपाल में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर पुलिस की सड़क पर ऐसी तैयारी थी कि लिंक रोड के ट्रैफिक को रोक दिया गया था। मगर पीसीसी तक प्रदर्शनकारियों को पहुंचने से पुलिस रोक नहीं पाई। भाजपा प्रदर्शनकारियों का सामना करने के लिए पीसीसी में भी कई कार्यकर्ता लाठी डंडे लेकर खड़े हो गए। भाजपा प्रदर्शनकारियों की भीड़ पीसीसी के मुख्य प्रवेशद्वार तक पहुंचकर गेट पर पुलिस व कांग्रेस नेताओं के साथ भीतर घुसने के लिए धक्का मुक्की करने लगी। इसी बीच दोनों पक्षों की तरफ से पत्थरबाजी भी शुरू हो गई और पीसीसी के भीतर रखे गमलें फेंक दिए गए तो पोस्टर-बैनर फाड़ दिए गए।
चौधरी और पटवारी बैठक लेकर निकल गए
वहीं, यह उल्लेखनीय बात है कि जिस समय भाजपा कार्यकर्ता पीसीसी पर प्रदर्शन के लिए लिंक रोड पर पहुंचे थे तब कांग्रेस के एमपी प्रभारी हरीश चौधरी व प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पीसीसी में ही थे। वे 24 फरवरी की किसान महाचौपाल को लेकर बैठक कर रहे थे जिसमें राहलु गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे को आना है। भाजपा के प्रदर्शनकारियों के पीसीसी की तरफ बढ़ने की सूचना आने के बाद चौधरी और पटवारी पीसीसी से चले गए। पीसीसी के संगठन प्रभारी संजय कामले, कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के प्रदर्शनकारियों का सामना करने मुख्य द्वार पर पहुंचे। मगर पुलिस की लापरवाही से भाजपा प्रदर्शनकारी मुख्य द्वार के भीतर घुस गए फिर दोनों पार्टी के कार्यकर्ता भिड़ गए। इसमें कुछ लोगों को चोटें भी आईं। बाद में भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने में धरना भी दिया।
Posted in: bhopal, bhopal news, desh, Uncategorized, अन्य, आपकी आवाज, हमारी कलम, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य, स्वास्थ
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, police, politics




Leave a Reply