-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
BJP प्रत्याशी सुरेंद्र गहरवार का वीडियो वायरल, वोट की शपथ के साथ क्षेत्र के लोगों को बता रहे धोखेबाज
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में इस बार सोशल मीडिया का रोल जबरदस्त रहने वाला है। अभी से सोशल मीडिया पर नेताओं के वीडियो वायरल होने लगे हैं जिनमें से एक चित्रकूट के भाजपा प्रत्याशी का भी है। इस वीडियो में दो आवाजों में हो रही बातचीत में वोट दिलाने की शपथ दिलाई जा रही है लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि क्षेत्र के लोग धोखेबाज हैं। इनमें से एक आवाज भाजपा प्रत्याशी गहरवार की बताई जा रही है लेकिन खबर सबकी इस वीडियो व उसमें बातचीत की आवाजों की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पढ़िये रिपोर्ट और सुनिये वीडियो।
विधानसभा चुनाव आ गए हैं तो सोशल मीडिया भी पूरी तरह से अपनी शक्ति दिखा रहा है। चित्रकूट के भाजपा प्रत्याशी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे कुछ लोगों को भाजपा का गमझा पहनाते हुए शपथ दिलाते देखे जा रहे हैं। दो आवाजें वीडियो में सुनाई दे रही हैं जिनमें से एक आवाज उनकी बताई जा रही है। उनकी आवाज को क्षेत्र के लोगों को धोखेबाज कहते हुए सुनाई दे रही आवाज वाला बताया जा रहा है। दूसरी आवाज में मतदाताओं से भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए सुनाई दे रहा है। खबर सबकी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है लेकिन यह सोशल मीडिया की शक्ति है कि वह हर छोटी बड़ी बात को किसी न किसी रूप में जनता तक पहुंचा देता है। वीडियो में गमझा पहनते हुए दिखाई दे रहे सुरेंद्र गहरवार हैं जिन्हें भाजपा ने विधानसभा चुनाव में चित्रकूट से पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। इस वीडियो के वायरल होने से भाजपा प्रत्याशी की छवि धूमिल होना स्वाभाविक है। सुनिये वीडियो और आप ही अंदाज लगाई कि गहरवार जो कह रहे हैं वह उनकी आवाज है या नहीं।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india, politics




Leave a Reply